21 अक्टूबर से बदलेंगे मोबाइल रिचार्ज के नियम:TRAI का बड़ा फैसला,ग्राहकों को मिलेगी राहत

TRAI के नए नियम 21 अक्टूबर से लागू—अब Jio, Airtel और Vi को बिना डेटा वाले सस्ते कॉलिंग प्लान लॉन्च करने होंगे। जानें पूरी डिटेल।

Sep 25, 2026 - 11:43
 0  107
21 अक्टूबर से बदलेंगे मोबाइल रिचार्ज के नियम:TRAI का बड़ा फैसला,ग्राहकों को मिलेगी राहत
TRAI, Jio Plan, Airtel Recharge

21 अक्टूबर से बदलेंगे मोबाइल रिचार्ज के नियम:TRAI का बड़ा फैसला,ग्राहकों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अब मोबाइल रिचार्ज के लिए इंटरनेट डेटा लेना जरूरी नहीं होगा। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) समेत सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे 21 अक्टूबर से ऐसे नए प्लान बाजार में उतारें, जिनमें केवल वॉइस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा होगी। इस फैसले से खासकर फीचर फोन उपयोगकर्ताओं, बुजुर्गों और ग्रामीण इलाकों के उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती लेकिन उन्हें महंगे डेटा प्लान लेने पड़ते थे।

क्या है नया नियम?

TRAI के नए निर्देश के मुताबिक: कंपनियों को हर वैलिडिटी (30 दिन या उससे कम) के लिए डेटा-फ्री प्लान भी देना होगा,कम से कम एक लंबी वैलिडिटी (लॉन्ग टर्म) प्लान भी लॉन्च करना अनिवार्य,इन प्लान्स में केवल कॉलिंग और SMS की सुविधा होगी,डेटा बिल्कुल शामिल नहीं होगा

 हर महीने एक ही तारीख को होगा रिन्यू

नए नियम के तहत रिचार्ज सिस्टम भी आसान बनाया गया है। अगर कोई यूजर 10 तारीख को रिचार्ज करता है, तो हर महीने उसी तारीख को प्लान रिन्यू होगा। अगर किसी महीने वह तारीख नहीं आती (जैसे 31), तो प्लान महीने के आखिरी दिन रिन्यू होगा।

 क्या सस्ते होंगे प्लान?

TRAI ने कंपनियों पर कीमत तय करने का दबाव नहीं डाला है, लेकिन साफ कहा है कि: डेटा हटने के बाद कीमत कम होना जरूरी है, कंपनियां ARPU (Average Revenue Per User) के आधार पर कीमत तय करें.

आंकड़ों के अनुसार:

मार्च 2025: 1GB डेटा से कमाई ₹9.11

मार्च 2026: घटकर ₹7.51

औसत मासिक खर्च: ₹183 से बढ़कर ₹196.04

 क्यों लेना पड़ा सख्त फैसला?

कंपनियां पहले केवल 84 दिन या 365 दिन वाले प्लान दे रही थीं,छोटे और सस्ते प्लान बाजार से गायब थे,डेटा हटाने के बाद भी कीमतों में राहत नहीं दी गई,ग्राहकों की लगातार शिकायतें सामने आईं,इन सबके बाद TRAI ने अप्रैल 2026 में ड्राफ्ट जारी कर जून में चर्चा के बाद यह सख्त नियम लागू किया।

 कंपनियों की चिंता भी सामने आई

टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि: आज के दौर में UPI, ऑनलाइन बैंकिंग जैसी सेवाओं के लिए इंटरनेट जरूरी है,सस्ते कॉलिंग प्लान का दुरुपयोग कर स्पैम कॉलिंग बढ़ सकती है,कीमत तय करने में ज्यादा हस्तक्षेप सही नहीं

 उपभोक्ताओं को क्या फायदा?

अब सिर्फ कॉलिंग के लिए सस्ता रिचार्ज मिलेगा ,बुजुर्ग और ग्रामीण यूजर्स को राहत मिलने वाली है ,अनावश्यक डेटा खर्च से बचत होगी,हर महीने तय तारीख पर आसान रिन्यू होगा। TRAI का यह फैसला मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। 21 अक्टूबर से लागू होने वाले इन नए नियमों से रिचार्ज का पूरा गणित बदल जाएगा और ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से प्लान चुनने की आजादी मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।