महिला पत्रकार की दर्दनाक सड़क हादसे से मौत : बाइक टैक्सी से गिरकर डंपर की चपेट में आई थी महिला पत्रकार

Nov 17, 2026 - 19:27
 0  56
महिला पत्रकार की दर्दनाक सड़क हादसे से मौत : बाइक टैक्सी से गिरकर डंपर की चपेट में आई थी महिला पत्रकार
भोपाल में महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौत, CM मोहन यादव ने जताया दुख

महिला पत्रकार की दर्दनाक सड़क हादसे से मौत : बाइक टैक्सी से गिरकर डंपर की चपेट में आई थी महिला पत्रकार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौत हो गई। वह बाइक टैक्सी से अपने कार्यालय जा रही थीं। इसी दौरान भदभदा चौराहे पर एक अन्य मोटरसाइकिल के अचानक सामने आने से बाइक टैक्सी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गईं। इसी बीच पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार सुबह करीब 8 बजे कमला नगर थाना क्षेत्र के भदभदा चौराहे पर हुआ। मृतका सपना कुमारी उम्र 24 वर्ष मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं और भोपाल के एक निजी न्यूज चैनल में पत्रकार के रूप में कार्यरत थीं।

कमला नगर थाना प्रभारी निरुपा पांडे ने बताया कि सपना कुमारी बाइक टैक्सी से अपने ऑफिस जा रही थीं। इसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल सवार ने अचानक बाइक टैक्सी के सामने कट मार दिया। अचानक सामने आई बाइक के कारण टैक्सी चालक संतुलन खो बैठा, जिससे सपना सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक टैक्सी चालक, दूसरी मोटरसाइकिल का सवार और डंपर चालक मौके से फरार हो गया जिसको भोपाल पुलिस गिरफ्तार कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस घटनास्थल तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है ,पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सपना कुमारी का शव परिजनों को सौंप दिया है। 

 सपना कुमारी की मौत पर CM मोहन यादव ने जताया दुख

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतका के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भोपाल के भदभदा चौराहे पर हुई सड़क दुर्घटना में पत्रकार सपना कुमारी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने बताया कि सपना कुमारी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा रही थीं। पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एक न्यूज चैनल से जुड़कर अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत कर चुकी थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 मुख्यमंत्री की ओर से 4 लाख की सहायता

महिला पत्रकार के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री की संवेदना और आर्थिक सहायता की घोषणा से शोकाकुल परिवार को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।