मड़वास: नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच कार्यवाही जारी

सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र के कतरवार गांव में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

Nov 28, 2026 - 22:40
 0  248
मड़वास: नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच कार्यवाही जारी
मड़वास के कतरवार गांव में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मड़वास: नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच कार्यवाही जारी

सीधी। जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कतरवार में एक जायसवाल परिवार की नाबालिग लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मड़वास पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच विवेचना शुरू कर दी है,जानकारी के अनुसार, घटना को लेकर किसी लड़के के साथ लड़की के प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। परिजनों की ओर से भी एक लड़के पर गंभीर आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिस लड़के पर मृतक नाबालिक के परिजनों ने आरोप लगाए उस लड़के को पुलिस पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर मड़वास थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। देर रात हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब अगले दिन पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

नाबालिग लड़की ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रेम प्रसंग सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस विवेचना के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।