टिकरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चोरी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,चोरी का सामान बरामद

सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र के टिकरी में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और फूल के बर्तन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

Nov 6, 2026 - 19:11
Nov 6, 2026 - 19:14
 0  190
टिकरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चोरी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,चोरी का सामान बरामद
Sidhi, madwas: टिकरी चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद चोरी का सामान

टिकरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चोरी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,चोरी का सामान बरामद

सीधी/मझौली । सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरी में चोरी की वारदात का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर और फूल के बर्तन बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी कुसमी संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भूपेश वैश द्वारा चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। टिकरी चौकी प्रभारी प्रमोद तिवारी एवं उनकी टीम ने मामले की जांच करते हुए संदेही अनिल उर्फ छोटू पनिका (35 वर्ष), पिता श्यामसुंदर पनिका, निवासी टिकरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

घर लौटने पर टूटा मिला ताला

फरियादिया शेवलता पति अंजनी पनिका निवासी टिकरी ने मड़वास थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 9 सितंबर 2026 को अपने छोटे बेटे सत्यम पनिका के साथ इलाज कराने मायके चली गई थी। 25 अक्टूबर 2026 को जब वह वापस घर लौटी तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी पेटियों के ताले भी टूटे हुए थे।

पेटियों की जांच करने पर उनमें रखे सोने के जेवर, जिनमें सोने की अद्धी, लॉकेट और कान के जेवर शामिल थे, गायब मिले। इसके अलावा दूसरी बड़ी पेटी में रखे फूल के बर्तन, दो फूल के लोटा, थाली, कटोरी, बटुई और गिलास भी चोरी हो चुके थे। जहां फरियादिया ने 5 नवंबर को रिपोर्ट करने आई थी, वह अपने जेठ के लड़के पर संदेह जताया था।

आरोपी ने घर में छिपाकर रखा था चोरी का सामान

फरियादिया की रिपोर्ट पर मड़वास थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) एवं 305(अ) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अनिल उर्फ छोटू पनिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर में छिपाकर रखा गया चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, फरियादिया के पति की एक छोटी दुकान थी, जहां वहीं दिनभर रुकते थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।