मझौली: सिलवार पंचायत में बिना मूल्यांकन भुगतान के जनसुनवाई में हुई शिकायत, CEO ने जांच टीम की गठित

सीधी जिले की मझौली जनपद पंचायत की सिलवार ग्राम पंचायत में चबूतरा निर्माण को लेकर शिकायत। जनसुनवाई के बाद जांच टीम गठित, सरपंच-सचिव पर कार्रवाई की मांग।

Sep 28, 2026 - 23:08
Sep 28, 2026 - 23:21
 0  8
मझौली: सिलवार पंचायत में बिना मूल्यांकन भुगतान के जनसुनवाई में हुई शिकायत, CEO ने जांच टीम की गठित
मझौली: सिलवार पंचायत में बिना मूल्यांकन भुगतान के जनसुनवाई में हुई शिकायत, CEO ने जांच टीम की गठित

मझौली: सिलवार पंचायत में बिना मूल्यांकन भुगतान के जनसुनवाई में हुई शिकायत, CEO ने जांच टीम की गठित

मझौली। जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलवार में शंकर जी महादेवन के पास चबूतरा निर्माण कार्य को लेकर कथित अनियमितता की शिकायत जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उक्त निर्माण कार्य का उचित मूल्यांकन कराए बिना करीब 3.76 लाख रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया।

शिकायत में दावा किया गया है कि निर्माण कार्य से संबंधित माप पुस्तिका एवं अन्य आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं। वहीं शिकायतकर्ता ने निर्माण की वास्तविक लागत करीब 50 हजार रुपये होने का अनुमान जताते हुए भुगतान की गई राशि पर सवाल उठाए हैं। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच कराकर यदि सरकारी राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो राशि की वसूली तथा संबंधित सरपंच-सचिव के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

शिकायत के बाद जांच टीम गठित

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत पहुंचने के बाद मझौली जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। गठित टीम को ग्राम पंचायत सिलवार में हुए निर्माण कार्य एवं उससे संबंधित भुगतान तथा अभिलेखों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

जांच के बाद स्पष्ट होगी वास्तविक स्थिति

जांच टीम द्वारा निर्माण स्थल का निरीक्षण, उपलब्ध अभिलेखों, माप पुस्तिका, मूल्यांकन एवं भुगतान संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि निर्माण कार्य में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया था या नहीं और भुगतान में कोई वित्तीय अनियमितता हुई है या नहीं। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।