स्टे आर्डर का उल्लंघन कर रहे असामाजिक तत्वों की फिर गिरफ्तारी की उठी मांग

विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराने पर प्रशासनिक द्वारा लगाई गई है रोक, गांव में पुन: अशांति फैलाना चाहते हैं आरोपी

Nov 25, 2026 - 20:12
Nov 25, 2026 - 20:13
 0  9
स्टे आर्डर का उल्लंघन कर रहे असामाजिक तत्वों की फिर गिरफ्तारी की उठी मांग

स्टे आर्डर का उल्लंघन कर रहे असामाजिक तत्वों की फिर गिरफ्तारी की उठी मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्योहारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम साखी में बृजेश द्विवेदी एवं उनके भाइयों पर जानलेवा हमला करने वाले तथा धारा 307 के तहत जेल की हवा खाने वाले आरोपियों द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराकर प्रशासन के स्थगन आदेश का पुन: उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में उक्त आरोपियों की पुन: गिरफ्तारी की मांग की गई है। ताकि उक्त मामले में फिर किसी विवाद की स्थिति निर्मित नहीं होने पाए तथा शांति व्यवस्था कायम रहे। क्यों कि यह विवादित जमीन है। इसी मामले को लेकर ललन पक्ष के लोगों ने पीडि़त परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला किया था। बताया गया है कि ललन पक्ष के लोग इस जमीन से जुडे मामले में जानलेवा हमले के आरोपी हैं। वह धारा 307 के तहत जेल में रह चुके हैं तथा जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। इस जमीन पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य कराने से प्रशासन द्वारा उच्च स्तर से रोक लगाई गई है और यथास्थिति कायम रखने का आदेश दिया गया है। ललन और उसके लोग असामाजिक किस्म के हैं । उनके द्वारा अपने हिस्से से ज्यादा जमीन पर कब्जा किया गया है, यह बात पटवारी के प्रतिवेदन में भी लिखी हुई है। इस जमीन पर कोई भी निर्माण कार्य किसी भी परिस्थिति में नहीं होने देना है। क्यों कि इस जमीन पर निर्माण कार्य होना पीडि़त पक्ष के हितों पर आघात माना जाएगा तथा निर्माण कार्य होने की स्थिति में फिर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गांव में शांति व्यवस्था कायम रहे तथा प्रशासनिक गरिमा सुदृढ़ रहे इसलिए तहसीलदार द्वारा इस जमीन पर निर्माण कार्य कराने पर नए सिरे से स्टे आर्डर भी जारी किया गया है, जो प्रशासनिक सक्रियता एवं सुशासन का सूचक है। लेकिन आरोपियों द्वारा उक्त स्थगन आदेश का उल्लंघन करके निर्माण कार्य कराया जा रहा है तथा उनके द्वारा प्रशासनिक दिशा निर्देशों की अनदेखी की बात भी कही जा रही है। इस संपूर्ण मामले में आदतन अपराधी संतोष के साथ ललन, बृजेन्द्र एवं इस विवादित निर्माण कार्य में संलग्न लच्छू तेली पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं इस कारनामें में लिप्त असामाजिक तत्वों की पुन: गिरफ्तारी की मांग पुरजोर ढंग से की गई है तथा प्रशासनिक अवधारणा के अनुरूप पुलिस बल का अपेक्षित उपयोग कर उक्त विवादित निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। 

इनका कहना है

स्थगन आदेश की तामीली हो गई है, उसका पूर्णपालन भी होगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

अभिलाष मिश्रा, थाना प्रभारी ब्योहारी