ICC ने जारी किया वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल,इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान से भिड़ंत; यहां जानें पूरा फॉर्मेट

ICC World Cup 2027 का शेड्यूल जारी हो गया है। भारत-पाकिस्तान मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा। जानें वर्ल्ड कप का पूरा फॉर्मेट, तारीखें और सभी जरूरी जानकारी।

Oct 2, 2026 - 10:18
Oct 2, 2026 - 10:19
 0  60
ICC ने जारी किया वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल,इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान से भिड़ंत; यहां जानें पूरा फॉर्मेट
World Cup 2027: विश्व कप 2027

ICC ने जारी किया वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल,इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान से भिड़ंत; यहां जानें पूरा फॉर्मेट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा।

इस विश्व कप में कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे। मैच साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के कुल 12 शहरों में आयोजित होंगे। साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा 8 शहरों में मुकाबले होंगे, जबकि जिम्बाब्वे के तीन स्टेडियम और नामीबिया की राजधानी विंडहोक का एक वेन्यू मैचों की मेजबानी करेगा।

10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान

विश्व कप का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 10 अक्टूबर 2027 को खेला जाएगा। दोनों टीमें साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी।

भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में दोनों टीमों के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम शामिल होगी।

ग्रुप-बी में ये टीमें

दूसरे ग्रुप यानी ग्रुप-बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, मेजबान साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड को जगह मिली है। इस ग्रुप की छठी टीम का फैसला क्वालीफाइंग प्रक्रिया के बाद होगा।

14 टीमें लेंगी हिस्सा

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के फॉर्मेट में भी बदलाव किया गया है। शुरुआती चरण में क्वालीफाइंग प्रक्रिया के बाद टीमों का निर्धारण होगा। इसके बाद 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-7 चरण खेला जाएगा। दोनों ग्रुप से तीन-तीन टीमें इस चरण में पहुंचेंगी, जबकि दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली एक टीम को सातवें स्थान पर जगह मिलेगी।

सुपर-7 चरण के बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबलों के विजेता फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगे।

2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

विश्व कप का आगाज 2 अक्टूबर 2027 को होगा और करीब सात सप्ताह तक चलने के बाद 21 नवंबर 2027 को फाइनल मुकाबले के साथ टूर्नामेंट समाप्त होगा। साउथ अफ्रीका में 24 साल बाद वनडे विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में इस टूर्नामेंट को लेकर खास उत्साह है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow