Sidhi News: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कुसमी में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सीधी के कुसमी में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। खाद, पेंशन, आवास किस्त, राजस्व समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दे उठाए गए और 15 दिन में समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई।

Oct 2, 2026 - 10:31
 0  59
Sidhi News: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कुसमी में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम
कुसमी में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

Sidhi News: 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कुसमी में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम 

MP/सीधी -

सीधी जिले में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी द्वारा किसानों को खाद समस्या, राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं सहित 13 सूत्रीय मांगो को लेकर जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह की मौजूदगी मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष विमल जायसवाल के नेतृत्व मे कुसमी मार्केट मे धरना प्रदर्शन किया गया।धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रस पार्टी हमेशा गांधीवादी तरीके से अपनी बात रखी है एवं जनता की बात रखी है आज आदिवासी अंचल मे लोग अधिकांश सुविधाओं से वंचित हैं।प्रशासनिक अधिकारी के दम पर कब तक मोदी जी और मोहन यादव जी सरकार चलाएंगे आज 6 महीने से पेंशन नही मिल रही, आवास कि किस्त नही मिल रही इसी लड़ाई को लड़ने आये थे गूंगी बहरी सरकार आपकी कभी न सुनेगी यह आदिवासी अंचल पिछड़ा इलाका है पता नही कितना धरना प्रदर्शन हुआ कोई नही सुन रहा बैगा परिवारों को स्पेशल बजट नही दिया जा रहा हैं कोई विशेष पैकेज नही मिल रहा इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है यह सरकार कितनी संवेदनशील है अगर 15 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नही होता तो आने वाले दिनों मे वृहद आंदोलन होगा।पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश सिंह ने कहा कि हम गरीबों का दुख भा ज पा सरकार नही जानती विकलांग पेंशन, आवास योजना कांग्रेस की देन है आज जंगल मे रहने वाले लोगों को विस्थापित किया जा रहा है वोट की चोरी की जा रही है पेपर लीक हो रहें हैँ वहीं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज सिंह उइके ने कहा कि जो अधिकार और हक था उसको छीनने का काम भाजपा सरकार कर रही है आपके हांथो कि ताकत को छुड़ाने का काम किया है वोटचोरी करके अपना नेता बनाने का काम किया जा रहा है।सिंगरौली जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह ने कहा कि कांग्रेस परिवार आपको सुनने का काम करती है आज आपके सांथ जो विपत्ती पड़ी है सांथ मे खड़े रहने के लिए इकट्ठा हुए हैं सुनने वाला तो बहरा हो चुका है सुनने वाला केवल कांग्रेस पार्टी है जो सांथ खड़ी है आज जनता कि बहुत समस्याएं हैं गैस कि समस्या है, कनेक्शन नही हो रहा है एजेंसी मे सिलेंडर नही मिल रहा है, नामांतरण कि समस्या हो रही है, जो सरकार आपके ऊपर कर रही है उसको जगाने और बताने का काम आपको करना है प्रदेश भर मे समस्याएं हैं मूलभूत समस्याएं हैं बांध है नहर है लेकिन नहरे क्षतिग्रस्त है जो समस्याएं बन गयीं हैं पुस्तकों पर टैक्स लग गया, स्कूलो का निजीकरण हो रहा है, बच्चों की पढ़ाई पर बात नही हो रही है बच्चों की शिक्षा स्तर पर बात नही हो रही है लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नही मिल पा रहा।वहीं ब्लॉक अध्यक्ष विमल जायसवाल ने कहा कि कुसमी ब्लॉक मे नहरे जर्जर हो चुकी है नहर का पैसा आता है तो जाता कहाँ है,आगनबाड़ी जर्जर स्तिथी मे है किसानों को खाद नही मिल रहा है कई बार ज्ञापन दिया लेकिन कोई सुनवाई नही हो है अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं यहां बुनियादी हकों पर ताला जड़ा हुआ हैं निराश्रित पेंशन 6 महीनो से नही मिल रहा है किसी गरीब का जायज काम नही हो रहा है।धरना प्रदर्शन को कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया 

ये रहें उपस्थित-

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान, जिला संगठन महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री,पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश सिंह ,तिलकराज सिंह उइके,जिला पंचायत अध्यक्ष सिंगरौली सोनम सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शेषमणि पनिका,रणमत सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष विमल जायसवाल,ब्लॉक अध्यक्ष मड़वास चिंतामणि गुप्ता,पूर्व जनपद अध्यक्ष सावित्री देवी,जनपद सदस्य मोनी प्रजापति,पूर्व जनपद सदस्य बुटेली सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकृष्ण गुप्ता,करुणासिंध परौहा, विनय मिश्रा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज यादव,सरपंच भगवार चेतना सिंह,उदित नारायण साहू,जगदीश शुक्ला, रामलाल साकेत, सूरत गोस्वामी,श्रीकांत शुक्ला, अमरेंद्र सिंह,कांग्रेस मीडिया प्रभारी गंगा नामदेव,मंडलम अध्यक्ष द्वय मंगल साहू,पुष्पराज सिंह,संदीप साहू, नन्दलाल सिंह, महासचिव भोला टांडिया,युवा कांग्रेस अध्यक्ष भास्कर साहू, सेक्टर अध्यक्ष रामसजीवन साहू, सरोज साहू, राजेन्द्र साहू सहित अन्य कांग्रेस नेता व ग्रामीण जन मौजूद रहें।इस दौरान दर्जनों की संख्या मे लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।