Sidhi,Madwas News: 10 साल की प्रेम कहानी: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने ससुराल पहुंचा युवक, बंद कमरे में दोनों मिले तो परिजनों ने बांधा

सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र के लोहझर में शादीशुदा महिला से मिलने उसका प्रेमी ससुराल पहुंचा। बंद कमरे में दोनों मिलने पर परिजनों ने बांध दिया। थाने में समझौते के बाद महिला प्रेमी के साथ चली गई।

Oct 2, 2026 - 13:21
Oct 2, 2026 - 13:21
 0  172
Sidhi,Madwas News: 10 साल की प्रेम कहानी: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने ससुराल पहुंचा युवक, बंद कमरे में दोनों मिले तो परिजनों ने बांधा
Sidhi, Madwas News:दो बच्चों की मां से मिलने पहुंचा प्रेमी,परिजनों ने बांधा

10 साल की प्रेम कहानी: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने ससुराल पहुंचा युवक, बंद कमरे में दोनों मिले तो परिजनों ने बांधा 

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिला के मड़वास थाना क्षेत्र के लोहझर गांव में बुधवार को एक महिला के पुराने प्रेम प्रसंग को लेकर हंगामा हो गया। महिला का पति रोजगार के सिलसिले में बाहर गया था। इसी दौरान उसके मायके का बताया जा रहा प्रेमी युवक महिला से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। दोनों के एक कमरे में होने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाया। इसके बाद दोनों को रस्सी से बांधने का मामला सामने आया। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

दस साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे हैं

जानकारी के अनुसार, सिंगरौली जिले की रहने वाली आदिवासी महिला की करीब दस साल पहले मड़वास क्षेत्र में शादी हुई थी। महिला के दो छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि शादी से पहले से ही महिला का मायके के एक युवक से प्रेम संबंध था।

पति के बाहर जाने पर ससुराल पहुंचा युवक

बुधवार को महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर था। इसी दौरान युवक महिला से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। दोनों एक कमरे में थे। इसी बीच महिला के ससुर को संदेह हुआ। उन्होंने परिवार के अन्य लोगों और समाज के कुछ लोगों को बुलाया तथा कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर दोनों को साथ देखकर परिजनों ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों को रस्सी से बांधकर महिला के पति को सूचना दी गई।

दोनों परिवारों को थाने बुलाया गया

पति के पहुंचने के बाद महिला और युवक को परिजन मड़वास थाने ले गए। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। इसके बाद युवक के परिजनों को भी थाने बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। पुलिस के अनुसार, महिला और युवक ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई और दोनों परिवारों की सहमति से मामला समझौते के जरिए समाप्त हुआ।

बच्चों को ससुराल में छोड़ प्रेमी के साथ गई महिला

थाने में हुई बातचीत के बाद महिला अपने दो छोटे बच्चों को ससुराल में छोड़कर युवक के साथ चली गई। वहीं महिला के पति ने भी स्पष्ट किया कि वह अब पत्नी को अपने साथ नहीं रखेगा। इस दौरान दोनों पक्षों के परिजन थाने में मौजूद रहे।

रस्सी से बंधे दोनों का वीडियो वायरल

घटनाक्रम के दौरान महिला और युवक को रस्सी से बांधे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं।

मड़वास थाना प्रभारी भूपेश वैश्य के अनुसार, दोनों पक्ष थाने आए थे। महिला और युवक से पूछताछ के बाद दोनों परिवारों की मौजूदगी में बातचीत हुई। दोनों साथ रहने के लिए तैयार थे और उनके परिजनों ने भी सहमति जताई। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow