सोनांचल बस स्टैंड से बसों संचालन बंद होने से छोटे व्यापारियों की आजीविका पर मंडराया संकट- प्रदीप सिंह दीपू

सीधी के सोनांचल बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद होने के निर्णय पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने चिंता जताई। छोटे व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग।

Oct 2, 2026 - 17:09
 0  42
सोनांचल बस स्टैंड से बसों संचालन बंद होने से छोटे व्यापारियों की आजीविका पर मंडराया संकट- प्रदीप सिंह दीपू

सोनांचल बस स्टैंड से बसों संचालन बंद होने से छोटे व्यापारियों की आजीविका पर मंडराया संकट- प्रदीप सिंह दीपू

सीधी। सोनांचल बस स्टैंड सीधी से बसों का संचालन बंद किये जाने के निर्णय से बस स्टैंड परिसर में छोटे व्यापार, फुटपाथ व्यवसाय तथा हाथ ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले अनेक लोगों की आजीविका प्रभावित होने की गंभीर समस्या सामने आई है। 

     ‌ इस संबंध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने जारी एक बयान में कहा कि बस स्टैंड केवल यात्रियों के आवगमन का केंद्र नहीं है, बल्कि लंबे समय से अनेक छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े परिवारों की आजीविका का आधार भी रहा है। ऐसे में बसों का संचालन बंद होने से इन लोगों के सामने गंभीर आर्थिक कठिनाई उत्पन्न हो गई है।   उन्होंने कहा कि प्रभावित छोटे व्यापारियों फुटपाथ व्यवसाईयों हाथ ठेला संचालकों तथा अन्य आजीविका निर्भर लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को मानवीय एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

      कांग्रेस प्रवक्ता श्री दीपू ने मांग की है कि प्रभावित लोगों के लिए उचित एवं सम्मानजनक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद ही बस स्टैंड से संबंधित कोई स्थाई निर्णय लिया जाए, ताकि विकास एवं व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ छोटे व्यापारियों और उनके परिवारों की आजीविका भी सुरक्षित रह सके।  उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में स्पष्ट कार्य योजना बनाने का आग्रह किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।