Sidhi News: मझौली की 36 उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई

Sidhi News: मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मझौली विकासखंड की 36 शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया गया। अनियमितता मिलने पर संचालकों पर कार्रवाई होगी।

Sep 6, 2026 - 20:17
 0  117
Sidhi News: मझौली की 36 उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मझौली की उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण करते जांच दल

Sidhi News: मझौली की 36 उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई

 सीधी। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर 5 सितंबर को मझौली विकासखंड में संचालित 36 शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा 3 सितंबर को आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में खाद्य, सहकारिता, नागरिक आपूर्ति निगम एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों को शामिल करते हुए 7 संयुक्त जांच दल गठित किए गए थे।

अभियान के दौरान जांच दलों ने उचित मूल्य दुकानों की संचालन व्यवस्था, उपलब्ध खाद्यान्न, वितरण प्रक्रिया तथा उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। दलों द्वारा उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर दुकान की व्यवस्थाओं एवं खाद्यान्न वितरण के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया गया।

 निरीक्षण के दौरान दुकानों में खाद्यान्न की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को शासन की योजनाओं के अनुरूप खाद्यान्न प्राप्त होने की स्थिति की जानकारी ली गई। जांच दलों ने मौके पर उपभोक्ताओं से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं अनुभवों को भी जाना।

 कलेक्टर विकास मिश्रा ने सभी जांच दलों को निरीक्षण के उपरांत प्रतिवेदन सक्षम अधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में जिन उचित मूल्य दुकानों पर अनियमितता पाए जाने की पुष्टि होगी, वहां संबंधित दुकान संचालक एवं प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रकरण सक्षम अधिकारी को भेजा जाएगा।

  प्रशासन द्वारा आगामी दिनों में जिले के अन्य जनपद पंचायत क्षेत्रों में भी इसी प्रकार जांच एवं निरीक्षण की कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य उचित मूल्य दुकानों की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की खाद्य योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से उपलब्ध कराना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।