सीधी में तेंदुए के शिकार का खुलासा: खाल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, शिकार में प्रयुक्त औजार बरामद

Sidhi News: सीधी में DRI भोपाल की कार्रवाई के बाद वन विभाग ने तेंदुए की खाल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी भी पकड़ा गया।

Sep 6, 2026 - 20:02
 0  171
सीधी में तेंदुए के शिकार का खुलासा: खाल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, शिकार में प्रयुक्त औजार बरामद
Sidhi News:तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार आरोपी

सीधी में तेंदुए के शिकार का खुलासा: खाल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, शिकार में प्रयुक्त औजार बरामद

 सीधी। वन मण्डल अधिकारी, सामान्य वन मण्डल सीधी ने बताया कि 5 सितंबर 2026 को राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई), भोपाल इकाई द्वारा सीधी शहर में कार्रवाई करते हुए थार वाहन से दो व्यक्तियों को एक नग तेन्दुए की खाल के साथ पकड़ा गया। वन्यजीव से संबंधित मामला होने के कारण दोनों आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग, सामान्य वन मण्डल सीधी के परिक्षेत्र सीधी को सुपुर्द किया गया।

  पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ग्राम धनुहीनार, पोस्ट बीरादेही, तहसील हनुमना, जिला मऊगंज स्थित क्षेत्र में तेन्दुए का शिकार किया था। आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर वन विभाग की टीम द्वारा परिक्षेत्र हनुमना की टीम के साथ संबंधित स्थानों पर दबिश दी गई।

  कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया तथा उसके कब्जे से तेन्दुए के शिकार में प्रयुक्त सामग्री खूंटी, तार, चाकू आदि बरामद किए गए। यह कार्रवाई ग्राम धनुहीनार, पोस्ट बीरादेई, तहसील हनुमना, जिला मऊगंज में की गई।

  वन विभाग द्वारा वन अपराध प्रकरण कायम कर आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को 6 सितंबर 2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।