स्लीपर बस में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस जांच जारी

Sep 1, 2026 - 16:11
Sep 1, 2026 - 16:11
 0  106
स्लीपर बस में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस जांच जारी
File Photo

स्लीपर बस में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस जांच जारी

ग्रेटर नोएडा से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय किशोरी ने स्लीपर बस में अपने साथ कथित रूप से दुष्कर्म और छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बस को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली यह किशोरी अपने कजिन से मिलने जा रही थी। भारी बारिश के चलते वह रास्ता भटक गई और गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक क्षेत्र में उतर गई।

इसी दौरान उसने एक स्लीपर बस को रोका, जो कथित रूप से दिल्ली के कश्मीरी गेट की ओर जा रही थी। पीड़िता के अनुसार, बस में ड्राइवर और परिचालक मौजूद थे, जिन्होंने उसे नोएडा सेक्टर-63 की ओर जाने का आश्वासन देकर बस में बैठा लिया।

आरोप है कि यात्रा के दौरान बस में कोई अन्य यात्री नहीं था और इसी दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की गई तथा बाद में गंभीर अपराध किया गया। पीड़िता को कथित रूप से रिंग रोड के पास छोड़ दिया गया, जिसके बाद वह किसी तरह कश्मीरी गेट पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर क्षेत्र की पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया है और बस को भी जब्त कर लिया गया है। घटनास्थल और वाहन की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और पीड़िता के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत बयान की प्रतीक्षा है. यह खबर राष्ट्रवाणी न्यूज चैनल के रिपोर्ट्स पर आधारित है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow