1 September 2026 New Rules: गैस सिलेंडर महंगा, दूध के दाम बढ़े, कार खरीदना महंगा, जानें 5 बड़े बदलाव
1 सितंबर 2026 से LPG सिलेंडर, दूध और कार की कीमतें बढ़ीं। जानें नए नियम, e-KYC अपडेट और आपकी जेब पर पूरा असर।
1 September 2026 New Rules: गैस सिलेंडर महंगा, दूध के दाम बढ़े, कार खरीदना महंगा, जानें 5 बड़े बदलाव
सितंबर 2026 की शुरुआत आम लोगों के लिए महंगाई का संकेत लेकर आई है। 1 सितंबर से देशभर में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर रोजमर्रा के खर्च और बजट पर पड़ सकता है। गैस सिलेंडर, दूध और कारों की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ एलपीजी सब्सिडी और एयरपोर्ट इमिग्रेशन से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि ये 5 बड़े बदलाव आपकी जेब को कैसे प्रभावित करेंगे।
1. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा
तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अलग-अलग शहरों में यह बढ़ोतरी अलग है।
दिल्ली में कीमत बढ़कर करीब ₹2747.50
मुंबई में ₹2701 के आसपास
कोलकाता में ₹2884 तक पहुंची
चेन्नई में ₹2916.50 के करीब
हालांकि घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन इसका असर होटल, ढाबे और कैटरिंग बिजनेस पर पड़ेगा, जिससे बाहर खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं।
2. दूध के दाम में उछाल
मुंबई में दूध की थोक कीमत में करीब ₹9 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कीमत ₹93 से बढ़कर ₹102 प्रति लीटर हो गई है। तमिलनाडु में भी दूध के खरीद मूल्य में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. दूध महंगा होने से दही, पनीर, घी और मिठाइयों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, खासकर त्योहारों के मौसम में।
3. LPG e-KYC जरूरी, नहीं तो सब्सिडी अटक सकती है
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना अब बेहद जरूरी हो गया है।तय समय सीमा: 31 अगस्त 2026 है,जिन लोगों ने e-KYC नहीं कराई है, उनकी सब्सिडी रुक सकती है,इसलिए अगर आपने अभी तक बायोमेट्रिक e-KYC नहीं कराया है, तो तुरंत अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करें।
4. एयरपोर्ट इमिग्रेशन प्रक्रिया हुई डिजिटल
विदेश यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है,अब इमिग्रेशन के दौरान बोर्डिंग पास पर फिजिकल स्टैम्प की जरूरत नहीं होगी,यात्री मोबाइल में e-Boarding Pass दिखा सकेंगे,प्रक्रिया पहले से तेज और आसान होगी,हालांकि पासपोर्ट, वीजा और सुरक्षा जांच के नियम पहले जैसे ही रहेंगे।
5. कार खरीदना हुआ महंगा
अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बजट बढ़ाने के लिए तैयार रहें,Tata Motors ने कीमतों में ₹25,000 तक की बढ़ोतरी की है,Hyundai Motor India ने करीब 1% तक दाम बढ़ाए हैं.कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल की लागत और ऑपरेशनल खर्च बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।
What's Your Reaction?