LPG Gas Cylinder New Rules: 1 सितंबर से बदलेंगे गैस बुकिंग के नियम, e-KYC अनिवार्य, जानें 5 बड़े बदलाव

1 सितंबर 2026 से LPG गैस सिलेंडर के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है.अब e-KYC अनिवार्य होगा, गैस बुकिंग का अंतराल तय किया गया है और कीमतों में भी बदलाव संभव है.PNG कनेक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है. जानें नए नियमों का आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा।

Aug 31, 2026 - 12:10
 0  80
LPG Gas Cylinder New Rules: 1 सितंबर से बदलेंगे गैस बुकिंग के नियम, e-KYC अनिवार्य, जानें 5 बड़े बदलाव

LPG Gas Cylinder New Rules: 1 सितंबर से बदलेंगे गैस बुकिंग के नियम, e-KYC अनिवार्य, जानें 5 बड़े बदलाव

नई दिल्ली

LPG Subsidy Update: 1 सितंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर देशभर के करोड़ों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. अगर आप भी घर में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो इन नए नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इनका असर आपकी जेब और गैस कनेक्शन दोनों पर पड़ सकता है.

e-KYC नहीं कराया तो कनेक्शन हो सकता है बंद

Gas Cylinder Price Increase: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए e-KYC कराना अब अनिवार्य कर दिया गया है.पहले इसकी अंतिम तिथि 23 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया.रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब भी लाखों उपभोक्ताओं ने e-KYC पूरा नहीं किया है.ऐसे में तेल मंत्रालय ने साफ किया है कि e-KYC न कराने वाले उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है. साथ ही, ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर सब्सिडी दर पर नहीं मिलेगा और उन्हें कमर्शियल रेट चुकाना पड़ सकता है.

LPG से PNG की ओर बढ़ावा

Domestic LPG Rules India: सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के विस्तार पर जोर दे रही है. 1 सितंबर से नई प्रोत्साहन योजना लागू होगी, जिसके तहत PNG कनेक्शन को बढ़ावा दिया जाएगा. इससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित और सुविधाजनक गैस सप्लाई मिलेगी और एलपीजी पर निर्भरता कम होगी.

हर महीने बदलेंगे एलपीजी के दाम

LPG Connection eKYC Process:एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हर महीने बदलाव होता है. 1 सितंबर से नई दरें लागू हो सकती हैं.फिलहाल दिल्ली में 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है, जबकि कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941 रुपये और नोएडा में 939 रुपये है.

गैस बुकिंग के अंतराल में बदलाव

 गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए अंतराल तय किया गया है.शहरों में उपभोक्ता 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर पाएंगे. यह नियम सप्लाई संतुलन बनाए रखने के लिए लागू किया गया है.

PNG लेने पर LPG हटाने के लिए 30 दिन का समय

अगर कोई उपभोक्ता PNG कनेक्शन लेता है, तो उसे अपना एलपीजी कनेक्शन बंद करने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा.यह नियम इंडेन, एचपी और भारत गैस सभी उपभोक्ताओं पर लागू होगा.1 सितंबर से लागू होने वाले ये नए नियम एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए काफी अहम हैं। e-KYC से लेकर बुकिंग नियम और कीमतों तक, हर बदलाव का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। ऐसे में समय रहते इन नियमों का पालन करना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।