Son River Sidhi News: सोन नदी में बहता मिला अज्ञात महिला का शव, मचा हड़कंप
सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में सोन नदी में एक अज्ञात महिला का शव बहता मिला। अमिलिया-जोगदहा पुल के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।ल. तेज बारिश के चलते नदी में बढ़े जलस्तर को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।
Son River Sidhi News: सोन नदी में बहता मिला अज्ञात महिला का शव, मचा हड़कंप
सीधी
अमिलिया थाना क्षेत्र में अमिलिया-जोगदहा पुल के समीप रविवार को सोन नदी में एक अज्ञात महिला का शव बहता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. नदी में शव बहता देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अमिलिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी.पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि किसी गांव में अंतिम संस्कार के दौरान शव को नदी में प्रवाहित किया गया होगा, जो तेज बहाव के कारण बहते हुए अमिलिया-जोगदहा पुल के पास पहुंच गया. हालांकि, अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है.महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि शुरुआती जांच में शव के नदी के तेज बहाव के साथ बहकर आने की संभावना है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
नदी से दूर रहने की अपील
लगातार हो रही बारिश और सोन नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से नदी के किनारे न जाने और अपने मवेशियों को भी नदी के पास न ले जाने की सलाह दी है। साथ ही चेतावनी दी कि बहकर आने वाली लकड़ियों को निकालने के लिए नदी के नजदीक जाना इस समय जानलेवा साबित हो सकता है।
What's Your Reaction?