बढ़ौरा शिव मंदिर में दर्शन करने गई महिला का पुल पर फिसला पैर,बेटे के सामने हुई घटना,महिला की मौत

Badhaura Shiv Mandir Accident,bridge slip death case

Aug 24, 2026 - 09:19
 0  36
बढ़ौरा शिव मंदिर में दर्शन करने गई महिला का पुल पर फिसला पैर,बेटे के सामने हुई घटना,महिला की मौत

Badhaura Shiv Mandir Accident: Bridge Slip Death in Sidhi | बेटे के सामने महिला की मौत

सीधी। बढ़ौरा शिव मंदिर में बेटे के साथ दर्शन करने गई महिला का पुल से पैर फिसल गया जिससे उसको मौत हो गई,घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध बढ़ौरा शिव मंदिर के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें करीब 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने मंदिर पहुंची थीं, लेकिन लौटते समय नदी पर बने पुल को पार करते वक्त उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ीं।

मृतका की पहचान ग्राम अकोरी निवासी शिववती पटेल (लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने पुत्र शिवकुमार के साथ सुबह मंदिर दर्शन के लिए आई थीं। दर्शन के दौरान या वापसी में पुल पार करते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फिसल गया और वह जोर से गिर गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को गिरते ही तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही सेमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सीधी भेज दिया।

थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पैर फिसलने से हुआ हादसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पुल की स्थिति सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद थे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी भी मच गई।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों और पुलों को पार करते समय विशेष सावधानी बरतें। फिसलन भरे रास्तों पर लापरवाही न करें, क्योंकि छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।