Sidhi News: छुहिया घाटी कांड का ₹30 हजार का इनामी आरोपी नासिक से गिरफ्तार, धंधुका से नासिक तक पीछा कर सीधी पुलिस ने दबोचा

Sidhi News: छुहिया घाटी कांड का ₹30 हजार का इनामी आरोपी नासिक से गिरफ्तार, धंधुका से नासिक तक पीछा कर सीधी पुलिस ने दबोचा

Oct 16, 2026 - 20:17
 0  125
Sidhi News: छुहिया घाटी कांड का ₹30 हजार का इनामी आरोपी नासिक से गिरफ्तार, धंधुका से नासिक तक पीछा कर सीधी पुलिस ने दबोचा
Sidhi News: छुहिया घाटी कांड का ₹30 हजार का इनामी आरोपी नासिक से गिरफ्तार

Sidhi News: छुहिया घाटी कांड का ₹30 हजार का इनामी आरोपी नासिक से गिरफ्तार, धंधुका से नासिक तक पीछा कर सीधी पुलिस ने दबोचा

सीधी। छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस दल पर हमला कर पुलिस अभिरक्षा से बंदी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर ले जाने के मामले में सीधी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने ₹30 हजार के इनामी फरार आरोपी सचिन पटेल उर्फ छोटा संग्राम, निवासी कुइयाँ कला, थाना मनगवां, जिला रीवा को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने गुजरात के धंधुका से सूरत होते हुए नासिक तक पीछा किया। नासिक के कालिका माता मेले में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत चौहान के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के नेतृत्व में की गई।

 मोबाइल लोकेशन के आधार पर नासिक पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, छुहिया घाटी कांड में फरार आरोपी की तलाश के लिए गठित टीम ने सबसे पहले गुजरात के धंधुका में पतासाजी की। पूछताछ और मोबाइल लोकेशन से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की मौजूदगी पहले सूरत और फिर महाराष्ट्र के नासिक में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित कर तलाश तेज कर दी। नासिक के थाना मुंबई नाका क्षेत्र स्थित कालिका माता मेले में आरोपी की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर मेले के तीनों प्रवेश द्वारों पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।

 स्थानीय पुलिस के सहयोग से पूरी की कार्रवाई

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नासिक की स्थानीय पुलिस और पुलिस कंट्रोल रूम के सहयोग से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद सीधी पुलिस टीम आरोपी को थाना रामपुर नैकिन लेकर आई और न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विवेक द्विवेदी, विकास सिंह और आरक्षक सतीश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 पूछताछ में घटना में शामिल होने की बात बताई

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अन्य साथियों के साथ ओडिशा जाने तथा छुहिया घाटी में पुलिस दल पर हमले, वाहन में तोड़फोड़ और बंदी को छुड़ाकर ले जाने की घटना में शामिल होने की बात बताई है। पुलिस उसके कथनों का उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर परीक्षण कर रही है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीधी, रीवा और अन्य स्थानों पर पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

प्रकरण विवरण: थाना रामपुर नैकिन में अपराध क्रमांक 1000/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 में मामला दर्ज है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।