मझौली: 7 लापरवाह रोजगार सहायकों पर हुई कार्रवाई, सीईओ ने काटा वेतन

Aug 24, 2026 - 10:30
Aug 24, 2026 - 10:32
 0  1
मझौली: 7 लापरवाह रोजगार सहायकों पर हुई कार्रवाई, सीईओ ने काटा वेतन
मझौली: 7 लापरवाह रोजगार सहायकों पर हुई कार्रवाई, सीईओ ने काटा वेतन

मझौली: 7 लापरवाह रोजगार सहायकों पर हुई कार्रवाई, सीईओ ने काटा वेतन

मझौली।

 जनपद पंचायत मझौली में कार्य में लापरवाही बरतने वाले 7 रोजगार सहायकों पर सख्त कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर मझौली जनपद सीईओ ने संबंधित कर्मचारियों के वेतन में कटौती के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, कार्यालय कार्यक्रम अधिकारी विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) जनपद पंचायत मझौली के पत्र क्रमांक 2152/ज.पं./2026 तथा जिला पंचायत सीधी के पत्र क्रमांक 6887 के परिपालन में यह कार्रवाई की गई। 19 अगस्त को आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न ग्राम पंचायतों की कार्य प्रगति की समीक्षा की थी, जिसमें कई पंचायतों का प्रदर्शन बेहद खराब पाया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित रोजगार सहायकों के वेतन में कटौती के निर्देश दिए गए।

इन रोजगार सहायकों के वेतन में कटौती:

कार्रवाई के तहत रामसत्य यादव (ग्राम पंचायत बकवा) का 3 दिन, विश्वनाथ द्विवेदी (बनिया टोला) का 1 दिन, राकेश कुमार गुप्ता (चमराडोल) का 3 दिन, नीलेश गुप्ता (दरिया) का 3 दिन, वीरभद्र पाण्डेय (गिजवार) का 10 दिन, सूर्यप्रकाश शुक्ला (डांगा) का 5 दिन तथा प्रदीप सिंह (दादर) का 10 दिन के वेतन में कटौती की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।