मझौली में लापरवाह सचिवों पर बड़ी कार्रवाई: 15 के वेतन में कटौती, एक पंचायत सचिव निलंबित

Aug 24, 2026 - 15:37
 0  1
मझौली में लापरवाह सचिवों पर बड़ी कार्रवाई: 15 के वेतन में कटौती, एक पंचायत सचिव निलंबित

मझौली में लापरवाह सचिवों पर बड़ी कार्रवाई: 15 के वेतन में कटौती, एक पंचायत सचिव निलंबित

मझौली।

जनपद पंचायत मझौली में कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर जनपद पंचायत मझौली की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरभि श्रीवास्तव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 सचिवों के वेतन में कटौती की है, जबकि ग्राम पंचायत पोंडी के सचिव को जिला सीईओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जिला पंचायत सीधी के पत्र क्रमांक 6887 एवं जनपद पंचायत मझौली के पत्र क्रमांक 2550/ज.पं./2026 के परिपालन में की गई। 19 अगस्त को आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों के कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया, जिसमें कई पंचायतों का प्रदर्शन अत्यंत खराब पाया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित सचिवों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई।

पोंडी पंचायत सचिव निलंबित

आदेश पत्र क्रमांक/ 6990/ज/जि. पं./सचिव स्था./ 2026 के आदेश में उल्लेख किया है कि समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत पोंडी में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas+) के तहत स्वीकृत 112 आवासों में से केवल 79 ही पूर्ण पाए गए, जबकि 33 आवास लंबे समय से अपूर्ण हैं। इसके अलावा ‘डिलेयड हाउस’ के तहत 25 और पीएम जनमन के तहत 34 आवास अधूरे पाए गए।

विकसित भारत कार्यक्रम में श्रमिक नियोजन बेहद कम रहा, वहीं स्वच्छ भारत मिशन और अन्य योजनाओं में भी प्रगति शून्य पाई गई। बार-बार निर्देश के बावजूद सुधार न होने पर सचिव धीरेन्द्र सिंह को मध्यप्रदेश पंचायत सेवा नियम 2011 के तहत निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत मझौली निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

15 सचिवों के वेतन में कटौती

लापरवाही के चलते 15 पंचायत सचिवों के वेतन में 1 से 10 दिवस तक की कटौती की गई है। जिन सचिवों पर कार्रवाई हुई उनमें प्रमुख रूप से राजकुमार गुप्ता (बोदारीटोला),10 दिवस, विजय बहादुर सिंह (सेघवा) 10 दिवस, मोरध्वज सिंह (खमचौरा) 10 दिवस, विजय सिंह (भुमका)10 दिवस, सुनीता सिंह (खडौरा) 5 दिवस, अंबुज द्विवेदी (सिरौला)2 दिवस, नागेन्द्र बहादुर सिंह (अमहिया)5 दिवस, सुरेश वैश्य (खन्तरा)5 दिवस, रामराज कोल (बकवा)3 दिवस, देवेंद्र गुप्ता (बनियाटोला) 1 दिवस, संतोष कुमार गुप्ता (चमराडोल)3 दिवस, प्रमोद कुमार तिवारी (दरिया)3 दिवस, श्यामलाल केवट (गिजवार) 10 दिवस, रतनलाल केवट 10 दिवस तथा चिन्तामणि पनिका (दादर) 10 दिवस का वेतन कटौती की है। इस तरह की कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।