बीमार पत्नी का बहाना बनाकर महिला शिक्षिका पर अनैतिक संबंध बनाने का बना रहा था दबाव, स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार,VIDEO वायरल
बीमार पत्नी का बहाना बनाकर महिला शिक्षिका पर अनैतिक संबंध बनाने का बना रहा था दबाव, स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार,VIDEO वायरल
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला मुख्यालय स्थित द रेनबो विद्यालय से महिला शिक्षिका के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधक दिनेश रॉय पर एक महिला शिक्षिका ने अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध के बावजूद उनके करीब आने व छूने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर स्वयं शिक्षिका ने रिकॉर्ड किया है।वायरल वीडियो में महिला शिक्षिका प्रबंधक को अपने से दूर रहने और उन्हें नहीं छूने की चेतावनी देती नजर आ रही हैं। वीडियो में शिक्षिका कथित तौर पर प्रबंधक से कहती हैं कि यदि उनकी पत्नी बीमार हैं तो वह दूसरी शादी कर लें, लेकिन स्कूल में इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षिका प्रबंधक के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताते हुए यह भी सवाल करती हैं कि क्या वह अन्य महिला कर्मचारियों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार करते हैं।
विरोध के बावजूद करीब आने का आरोप
वीडियो में महिला शिक्षिका लगातार अपनी आपत्ति दर्ज कराती और प्रबंधक को दूर रहने के लिए कहती दिखाई देती हैं। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि प्रबंधक ने अपनी निजी परिस्थितियों का हवाला देकर उन पर अनुचित संबंध बनाने का दबाव डाला। उन्होंने स्पष्ट रूप से इस तरह के व्यवहार का विरोध किया और पूरे घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।
थाने में दी लिखित शिकायत
घटना के बाद महिला शिक्षिका ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधक दिनेश रॉय को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो और महिला शिक्षिका की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
What's Your Reaction?