Sidhi,Majhouli News: नरक बनी मधुवन गौशाला, कीचड़-गंदगी में गौवंश, पैसे लेने का आरोप

Sidhi News: मझौली के धनौर स्थित मधुवन गौशाला में बदहाली का आरोप है। कीचड़ और गंदगी के बीच गौवंश मिलने पर व्यवस्था पर सवाल उठे, गौवंश रखने के नाम पर ₹500-1000 लेने का भी आरोप।

Sep 6, 2026 - 20:35
 0  64
Sidhi,Majhouli News: नरक बनी मधुवन गौशाला, कीचड़-गंदगी में गौवंश, पैसे लेने का आरोप
Sidhi, Majhouli News:मझौली के धनौर स्थित मधुवन गौशाला में कीचड़ और गंदगी
Sidhi,Majhouli News: नरक बनी मधुवन गौशाला, कीचड़-गंदगी में गौवंश, पैसे लेने का आरोप

Sidhi,Majhouli News: नरक बनी मधुवन गौशाला, कीचड़-गंदगी में गौवंश, पैसे लेने का आरोप

रवि शुक्ला,मझौली।  सरकार और प्रशासन द्वारा गौवंश की सुरक्षा और बेहतर देखभाल के लिए गौशालाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद मझौली जनपद क्षेत्र के ग्राम धनौर स्थित मधुवन गौशाला की कथित बदहाल स्थिति ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर को बजरंग दल प्रखंड मझौली के कार्यकर्ता शिकायत मिलने पर मधुवन गौशाला पहुंचे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गौशाला में गौवंश के रहने की स्थिति बेहद खराब और दयनीय पाई गई। गौवंश के रहने वाले स्थान पर नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण वहां गोबर और गंदगी जमा होने की बात सामने आई। कार्यकर्ताओं के मुताबिक कई स्थानों पर गौवंश के खड़े होने तक के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।

साफ-सफाई और व्यवस्था पर उठे सवाल

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गौशाला में गौवंश के लिए मूलभूत सुविधाओं का भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है. लंबे समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण परिसर में गंदगी और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में गौवंश को असुविधाजनक और अस्वच्छ वातावरण में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

गौवंश छोड़ने के लिए पैसे मांगने का आरोप

कार्यकर्ताओं ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि कोई ग्रामीण अपने गौवंश को गौशाला में छोड़ने के लिए लेकर जाता है तो कथित तौर पर उससे एक गौवंश के लिए ₹500 से ₹1000 तक की राशि की मांग की जाती है. उनका कहना है कि जब सरकार की ओर से गौवंश के भोजन और रहने की व्यवस्था के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती है, तो किसानों और ग्रामीणों से अतिरिक्त पैसे मांगने का औचित्य क्या है।

कार्यकर्ताओं ने यह भी सवाल उठाया कि जब गौशाला की व्यवस्था और संचालन के लिए अलग से सरकारी राशि दी जाती है, तो इसके बावजूद गौवंश की स्थिति और साफ-सफाई व्यवस्था इतनी खराब क्यों है।

मधुवन गौशाला की स्थिति को लेकर अब प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने और गौशाला में गौवंश के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठ रही है। मामला जो कुछ भी हो यह जांच का विषय है,अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशन के बाद जिम्मेदार क्या कुछ कार्यवाही करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।