Road Accident News: MP में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 4 युवकों की मौत, 1 गंभीर,पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Road Accident News: MP में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 4 युवकों की मौत, 1 गंभीर,पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया शोक
रायसेन, मध्य प्रदेश। रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।घटना रायसेन जिले के नूरगंज थाना क्षेत्र का है.
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार युवक कहीं से लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी
हादसे की सूचना मिलते ही नूरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतकों के शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान विदिशा संसदीय क्षेत्र के ग्राम दीवटिया, औबेदुल्लागंज निवासी गौरव नागर, शुभम नागर, क्रिश नागर और आशीष नागर के रूप में हुई है। सभी युवक आपस में परिचित बताए जा रहे हैं।
https://x.com/ChouhanShivraj/status/2096843362087403861
शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक
इस दर्दनाक हादसे पर केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
What's Your Reaction?