अनियंत्रित बाइक पुल के नीचे गिरी, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
अनियंत्रित बाइक पुल के नीचे गिरी, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
सीधी/कुसमी। सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत लडकेरी में एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी, जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों युवक पुल के नीचे घायल अवस्था में पड़े रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंजारी से कुसमी की ओर आ रहे बाइक सवार लडकेरी के समीप अचानक अनियंत्रित हो गए और बाइक सहित पुल के नीचे जा गिरे। हादसे में हिमांशु पनिका पिता लल्लू पनिका, उम्र 25 वर्ष, निवासी भगवार तथा रोशन सिंह पिता अशोक सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम जूरी घायल हो गए।
बताया गया कि भरसेण्डी जा रहे कुसमी निवासी फते बंसल ने पुल के नीचे दोनों युवकों को घायल अवस्था में देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कुसमी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान हिमांशु पनिका की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे घायल रोशन सिंह का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में जारी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?