Sidhi News: सीधी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, ₹90 हजार के फूल-पीतल के बर्तन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Sidhi News: सीधी ने चोरी का खुलासा किया है। दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 90 हजार रुपये के फूल और पीतल के बर्तन बरामद।
Sidhi News: सीधी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, ₹90 हजार के फूल-पीतल के बर्तन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
सीधी। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए करीब 90 हजार रुपये कीमत के फूल एवं पीतल के बर्तन बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सूने घर की पेटी का ताला तोड़कर चोरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कोरौली कला निवासी विमलेश चतुर्वेदी, उम्र 39 वर्ष, ने 25 अक्टूबर 2026 को थाना अमिलिया में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि उनके सूने घर में रखी एक बड़ी पेटी का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति फूल एवं पीतल के बर्तन चोरी कर ले गया। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई। शिकायत के आधार पर थाना अमिलिया पुलिस ने अपराध क्रमांक 648/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(A) एवं 331(4) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया तथा अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने ऋषिकेश पटेल उर्फ लाली (24 वर्ष) और सागर वर्मा (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम चमरौहा, को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
फूल और पीतल के बर्तन सहित 90 हजार रुपये का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान बरामद कर जब्त किया है। बरामद वस्तुओं में फूल के बटुए, परात, थाली, लोटे, गिलास, कटोरे, कछुल, चम्मच सहित अन्य बर्तन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद मशरूके की कुल अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
चोरी के इस मामले का खुलासा करने में थाना अमिलिया पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक 379 जयराम सैनी, प्रधान आरक्षक 432 विक्रम सिंह, आरक्षक 574 संदीप चतुर्वेदी और आरक्षक 531 रघुराज सिंह की विशेष भूमिका रही। सीधी पुलिस के अनुसार, जिले में चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?