MP Board Exam 2026-27: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव,इन सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प,यहां जान लें पूरी डिटेल

MP Board Exam Pattern Change 2026-27: 10 वीं 12वीं के प्रश्नपत्र पैटर्न में बदलाव किया है। इन अंकों वाले सवालों में विकल्प नहीं मिलेगा, जबकि 3 और 4 अंकों के प्रश्नों में विकल्प जारी रहेगा।

Oct 19, 2026 - 15:51
 0  5
MP Board Exam 2026-27: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परीक्षा पैटर्न में बड़ा  बदलाव,इन सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प,यहां जान लें पूरी डिटेल
MP Board Exam 2026-27: 10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव (फाइल फोटो)

MP Board Exam 2026-27: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव,इन सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प,यहां जान लें पूरी डिटेल 

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के पैटर्न में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत दो अंकों के अति लघुउत्तरीय प्रश्नों में विद्यार्थियों को अब आंतरिक विकल्प नहीं मिलेगा। हालांकि, तीन और चार अंकों के प्रश्नों में पहले की तरह विकल्प की सुविधा जारी रहेगी। इन बदलावों के चलते विद्यार्थियों को सभी महत्वपूर्ण अध्यायों की तैयारी पर विशेष ध्यान देना होगा।

 17 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। इन परीक्षाओं में 18 लाख से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा की तैयारी के बीच प्रश्नपत्र के पैटर्न में हुए बदलाव को विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दो अंकों के प्रश्नों में विकल्प समाप्त होने से अब विद्यार्थियों को निर्धारित सभी प्रश्नों के उत्तर तैयार करने होंगे। किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आने पर उसके स्थान पर दूसरा विकल्प चुनने की सुविधा नहीं मिलेगी।

2 अंकों के प्रश्नों में नहीं मिलेगा आंतरिक विकल्प

माध्यमिक शिक्षा मंडल के नए निर्देशों के अनुसार, मुख्य विषयों के प्रश्नपत्रों में दो अंकों के अति लघुउत्तरीय प्रश्नों के लिए आंतरिक विकल्प नहीं दिया जाएगा। पहले विद्यार्थियों को इन प्रश्नों में विकल्प चुनने की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब उन्हें प्रश्नपत्र में दिए गए प्रश्नों को ही हल करना होगा। हालांकि, तीन अंकों के लघुउत्तरीय और चार अंकों के दीर्घउत्तरीय प्रश्नों में पहले की तरह आंतरिक विकल्प उपलब्ध रहेगा। इससे विद्यार्थियों को अपनी तैयारी के अनुसार उत्तर देने के लिए प्रश्न चुनने का अवसर मिलेगा।

NSQF विषयों में 5 और 7 अंकों के प्रश्नों में मिलेगा विकल्प

मंडल ने राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा (NSQF) के अंतर्गत आने वाले विषयों के प्रश्नपत्रों में भी बदलाव किया है। इन विषयों में पांच अंकों के दीर्घउत्तरीय और सात अंकों के निबंधात्मक प्रश्नों में आंतरिक विकल्प की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। ये बदलाव शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं से लागू होंगे। ऐसे में विद्यार्थियों को अपने विषयों के प्रश्नपत्र के नए प्रारूप के अनुसार तैयारी करने की जरूरत होगी।

ब्लू प्रिंट और सैंपल पेपर का इंतजार

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अभी सत्र 2026-27 के ब्लू प्रिंट और सैंपल पेपर जारी होने का इंतजार है। इनके जारी होने से विद्यार्थियों को विषयवार अंक-वितरण, प्रश्नों के प्रकार और प्रश्नपत्र की संरचना समझने में मदद मिलेगी। वहीं, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर जारी कर चुका है। ऐसे में मध्य प्रदेश बोर्ड के विद्यार्थी भी मॉडल प्रश्नपत्रों और ब्लू प्रिंट जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विद्यार्थियों के लिए क्या है जरूरी?

प्रश्नपत्र में विकल्पों की संख्या कम होने के कारण विद्यार्थियों को केवल चुनिंदा प्रश्नों की तैयारी करने के बजाय पूरे पाठ्यक्रम पर ध्यान देना चाहिए। विशेष रूप से दो अंकों के प्रश्नों के लिए सभी महत्वपूर्ण परिभाषाओं, तथ्यों और संक्षिप्त उत्तरों का नियमित अभ्यास करना उपयोगी रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।