MP Board 12th Toppers: 7,500 छात्र छात्राओं को कल मिलेगी ई-स्कूटी, CM मोहन यादव देंगे सौगात, जानें पूरी शर्तें
MP में 12वीं टॉपर्स को 19 सितंबर को 7,500 ई-स्कूटी दी जाएंगी। जानें मुख्यमंत्री स्कूटी योजना की शर्तें, पात्रता और पूरी जानकारी।
MP Board 12th Toppers: 7,500 छात्र छात्राओं को कल मिलेगी ई-स्कूटी, CM मोहन यादव देंगे सौगात, जानें पूरी शर्तें
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूल टॉपर्स को 19 सितंबर को ई-स्कूटी वितरित की जाएगी। इस योजना के तहत 7,500 से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से विद्यार्थियों को ई-स्कूटी प्रदान करेंगे। इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और उनकी पढ़ाई को आसान बनाना है।
भोपाल में होगा मुख्य कार्यक्रम
ई-स्कूटी वितरण का मुख्य आयोजन राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भोपाल और आसपास के जिलों के छात्र प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे, जबकि अन्य जिलों के विद्यार्थी और जनप्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।
इन शर्तों पर मिलेगा योजना का लाभ
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का लाभ केवल शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों के नियमित विद्यार्थियों को दिया जाएगा। इसके लिए निम्न शर्तें निर्धारित हैं—
विद्यार्थी ने 12वीं परीक्षा पहले प्रयास में पास की हो
कम से कम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों
संबंधित स्कूल में सर्वोच्च अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया हो
अब तक हजारों छात्रों को मिला लाभ
राज्य सरकार की इस योजना के तहत अब तक 23 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को स्कूटी दी जा चुकी है। इस पर सरकार लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। योजना का उद्देश्य दूर-दराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा देना और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है।
What's Your Reaction?