Madwas News: नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया।

Aug 29, 2026 - 16:19
 0  409
Madwas News: नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

Madwas sidhi News: नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज,आरोपी गिरफ्तार 

मझौली/ मड़वास

सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है. मड़वास पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की नानी अपनी नातिन और पति के साथ मड़वास थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि उसकी नातिन उम्र 15 वर्ष 08 माह बचपन से उसके पास रहकर ही पल-बढ़ रही है.क्योंकि नाबालिक पीड़िता की माता की शादी दूसरे जगह थाना सरई के एक गांव में जिला सिंगरौली हो गई थी, इसी बजह से वह अपने नातिन को अपने पास रखकर पालन पोषण कर रही थी ,शिकायत करते हुए पीड़िता की नानी ने बताया कि 23 अगस्त 2026 को उसकी माँ ने बस में बैठाकर ग्राम डोल के लिए रवाना किया था, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की. पतासाजी करने पर सूचना मिली कि उसकी नातिन को डोल में एक युवक राज साकेत के साथ देखा गया है. परिजनों ने नाबालिग को आरोपी राज साकेत के घर से बरामद कर घर लाया. पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह आरोपी राज साकेत को पिछले 2-3 वर्षों से जानती है और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. लड़की के अनुसार, आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया,पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी अलग जाति होने के कारण शादी नहीं हो सकती थी,इसलिए हम घर में किसी को नहीं बताए और हम दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं, उसने आगे बताया कि हमारे साथ आरोपी कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है, 23 अगस्त को जब हम डोल में बस से उतरे तो आरोपी भी मिल गया उसी के साथ चलने के लिए कहा वह हमें गांव के पास सुनसान जगह पर ले जाकर शादी का झांसा देकर संबंध बनाया, नाबालिग ने यह भी बताया कि आरोपी उसे सीधी ले गया, जहां मंदिर में शादी करने की बात कही और कुछ दिनों तक अपने साथ रखा, इसके बाद उसे वापस अपने घर ले आया.घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने थाना मड़वास में शिकायत दर्ज कराई.पुलिस ने आरोपी राज साकेत के खिलाफ धारा 65(1), 64(2)(m), 96 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है.पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।