Shingles Vaccine Benefits: क्या दाद की वैक्सीन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है? स्टडी में दावा, नई स्टडी में बड़ा दावा
Shingles Vaccine पर नई स्टडी में दावा—हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेल्योर का खतरा कम हो सकता है. जानें पूरी रिसर्च और सच्चाई।
Shingles Vaccine Benefits: क्या दाद की वैक्सीन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है? स्टडी में दावा, नई स्टडी में बड़ा दावा
heart attack prevention tips
हेल्थ डेस्क: दाद (शिंगल्स) से बचाने वाली वैक्सीन को लेकर एक नई रिसर्च में चौंकाने वाला दावा सामने आया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, नई शिंगल्स वैक्सीन लेने वाले लोगों में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा पहले की तुलना में कम पाया गया है। हालांकि विशेषज्ञों ने साफ किया है कि इसे हार्ट अटैक या स्ट्रोक की सीधी दवा नहीं माना जा सकता।
how to prevent stroke naturally
क्या कहती है स्टडी?
यह स्टडी प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल नेचर मेडिसिन में प्रकाशित हुई है. इसमें अमेरिका के करीब 60 हेल्थ सेंटर के डेटा का विश्लेषण किया गया, जिसमें 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को शामिल किया गया था.रिसर्च के दौरान दो समूह बनाए गए,एक को पुरानी शिंगल्स वैक्सीन दी गई,दूसरे को नई वैक्सीन
best vaccines for seniors
करीब 7 साल तक दोनों ग्रुप पर नजर रखी गई और दिल से जुड़ी बीमारियों के मामलों की तुलना की गई।
health insurance for heart patients
दिल की बीमारियों में कमी के संकेत
रिसर्च में सामने आया कि नई वैक्सीन लेने वाले लोगों में—दिल और नसों से जुड़ी बीमारियों का खतरा करीब 9% कम,हार्ट फेल्योर का जोखिम लगभग 12% कम,एट्रियल फिब्रिलेशन (दिल की अनियमित धड़कन) का खतरा करीब 7% कम,पुरुषों में इस्केमिक स्ट्रोक का खतरा भी करीब 12% तक कम पाया गया।
heart disease treatment cost
हर मामले में नहीं मिला फायदा
स्टडी में यह भी सामने आया कि— दिमाग में ब्लीडिंग (ब्रेन हेमरेज),नसों की कुछ बीमारियां,अस्थायी स्ट्रोक,जैसे मामलों में कोई खास अंतर नहीं देखा गया।
कैसे काम कर सकती है वैक्सीन?
शोधकर्ताओं का मानना है कि नई शिंगल्स वैक्सीन शरीर की इम्यूनिटी को लंबे समय तक सक्रिय रखती है, जिससे शरीर में सूजन कम हो सकती है.
senior health care plans
सूजन (Inflammation) को दिल की बीमारियों का एक बड़ा कारण माना जाता है, इसलिए इससे हार्ट हेल्थ पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।
समय के साथ कम होता दिखा असर
स्टडी में पाया गया कि शुरुआती वर्षों में वैक्सीन का असर ज्यादा दिखा, लेकिन समय के साथ यह अंतर धीरे-धीरे कम होता गया।
क्या यह हार्ट अटैक की दवा है?
विशेषज्ञों ने साफ कहा है कि— यह स्टडी केवल एक संबंध (association) दिखाती है, कारण (cause) नहीं. धूम्रपान, खान-पान, लाइफस्टाइल जैसे कई फैक्टर भी नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं.इसलिए अभी यह कहना सही नहीं होगा कि शिंगल्स वैक्सीन सीधे तौर पर हार्ट अटैक या स्ट्रोक को रोकती है. कुल मिलाकर, यह स्टडी दिल की सेहत को लेकर नई उम्मीद जरूर देती है, लेकिन इस पर और गहराई से रिसर्च की जरूरत है।
What's Your Reaction?