पासपोर्ट नियम 2026 लागू: सरकार ने कर दिए बड़े बदलाव,जानें नए नियम और चार्जेस

Passport Rules 2026: पासपोर्ट नियम 2026 लागू, बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी 5 साल या 18 वर्ष तक। फीस भी बढ़ी, जानें नया चार्ज और पूरी जानकारी।

Sep 18, 2026 - 14:24
Sep 18, 2026 - 14:25
 0  2
पासपोर्ट नियम 2026 लागू: सरकार ने कर दिए बड़े बदलाव,जानें नए नियम और चार्जेस
Passport Rules 2026: फीस बढ़ी, बच्चों की वैलिडिटी बदली (File Photo)

पासपोर्ट नियम 2026 लागू: सरकार ने कर दिए बड़े बदलाव,जानें नए नियम और चार्जेस

नई दिल्ली। अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने का नवीनीकरण कराने की सोच रहे हैं, तो अब आपको नए नियमों के मुताबिक तैयारी करनी होगी। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका असर बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी आवेदकों पर पड़ेगा। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट नियम संशोधन 2026 को अधिसूचित कर दिया है, जो अब लागू हो चुका है।

 बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी में बड़ा बदलाव

नए नियमों के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैधता अब 10 साल नहीं रहेगी।

36 पेज का सामान्य पासपोर्ट अब 5 साल या 18 वर्ष की आयु तक वैध होगा. दोनों में जो अवधि पहले पूरी होगी, पासपोर्ट उसी समय समाप्त माना जाएगा. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी बच्चे का पासपोर्ट 14 साल की उम्र में बनता है, तो वह 5 साल पूरा होने से पहले ही 18 साल का हो जाएगा, ऐसे में पासपोर्ट 18 साल पूरा होते ही खत्म हो जाएगा।

 पासपोर्ट फीस में बढ़ोतरी

सरकार ने पासपोर्ट से जुड़ी कई सेवाओं की फीस भी बढ़ा दी है।

सामान्य सेवा (Normal)

36 पेज (वयस्क): ₹1500 से बढ़कर ₹2500

60 पेज: ₹2000 से बढ़कर ₹3500

 तत्काल सेवा (Tatkal)

36 पेज: ₹3500 से बढ़कर ₹5000

60 पेज: ₹4000 से बढ़कर ₹6000

 नाबालिगों के लिए नई फीस

36 पेज पासपोर्ट (सामान्य): ₹1000 से बढ़कर ₹1750

तत्काल सेवा: ₹3000,खोने/खराब होने पर शुल्क और अधिक देना होगा

बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को राहत

फीस बढ़ने के बावजूद सरकार ने कुछ राहत भी दी है—

8 साल से कम बच्चों और 60 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को नए पासपोर्ट पर 10% छूट मिलेगी,यह छूट री-इश्यू (दोबारा जारी) मामलों में लागू नहीं होगी

 कब से लागू हुए नए नियम

विदेश मंत्रालय द्वारा किए गए ये बदलाव पासपोर्ट नियम 1980 में संशोधन के तहत लागू किए गए हैं।

नई फीस 1 जुलाई 2026 से लागू,

संशोधित नियम सितंबर 2026 में राजपत्र में प्रकाशित

 क्या है सरकार का उद्देश्य

सरकार का कहना है कि इन बदलावों का मकसद बच्चों के पासपोर्ट को उनकी उम्र के अनुसार अधिक व्यवहारिक बनाना और पासपोर्ट सेवाओं के शुल्क ढांचे को अपडेट करना है। अगर आप पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो नए नियमों और फीस स्ट्रक्चर को ध्यान में रखकर ही आवेदन करें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow