Sidhi News: दुर्गा मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा: आरोपी गिरफ्तार,सोने चांदी का सामान बरामद
Sidhi News: दुर्गा मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा: आरोपी गिरफ्तार,सोने चांदी का सामान बरामद
सीधी। जिले में मंदिर चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोतवाली पुलिस ने सुभाष नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुजीत कड़वे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
क्या था मामला
11 सितंबर 2026 की रात जिला मुख्यालय के सुभाष नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर में अज्ञात चोर ने मंदिर का ताला और कांच तोड़कर देवी प्रतिमा पर लगे चांदी के आभूषण और सोने का लॉकेट चोरी कर लिया था। इस संबंध में फरियादी कृष्णकुमार तिवारी की शिकायत पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी मुकेश भुजवा (निवासी बनिया कॉलोनी, सीधी) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया गया।
पुलिस ने बरामद किया सामान
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तीन नग चांदी की आंखें,एक चांदी की माथबेदी,एक पीले रंग का सोने जैसा टुकड़ा कुल कीमत लगभग ₹20,000 सामान बरामद किया है।पुलिस ने बरामद मशरूका जब्त कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?