Sidhi News: कोटवारों ने किया काम बंद हड़ताल ,मांगों को लेकर मड़वास तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सीधी जिले के मड़वास तहसील के कोटवारों ने मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। 27 अक्टूबर को मड़वास में धरना और 28 अक्टूबर को सीधी कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी।

Oct 27, 2026 - 22:53
 0  38
Sidhi News: कोटवारों ने किया काम बंद हड़ताल ,मांगों को लेकर मड़वास तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सीधी जिले के मड़वास में मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कोटवार कर्मचारी

कोटवारों ने किया काम बंद हड़ताल ,मांगों को लेकर मड़वास तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

मझौली। मध्यप्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के कोटवार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक कार्य बंद हड़ताल पर हैं। इसी क्रम में सीधी जिले की मड़वास तहसील के कोटवारों ने भी अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन शुरू कर दिया है। कोटवारों ने तहसीलदार वेदवती सिंह को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की जानकारी दी है। कर्मचारी 27 अक्टूबर को तहसील कार्यालय मड़वास में धरना-प्रदर्शन करेंगे, जबकि 28 अक्टूबर को जिला मुख्यालय सीधी स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

 चार साल से नहीं मिली वर्दी, नियमितीकरण की भी मांग

कोटवारों ने अपनी प्रमुख मांगों को शासन-प्रशासन के सामने रखते हुए बताया कि उन्हें पिछले चार वर्षों से वर्दी नहीं मिली है। उन्होंने वर्दी की निर्धारित राशि का भुगतान करने की मांग की है। इसके अलावा कोटवारों ने नियमितीकरण किए जाने की मांग भी उठाई है। तीसरी प्रमुख मांग भूमि के कोटवारों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दी गई भूमि का मालिकाना हक दिलवाने जाने की मांग की है। उनका कहना है कि मध्यप्रदेश सरकार की ओर से कोटवारों को जो भूमि आवंटित की गई थी, उस पर उन्हें मालिकाना हक दिया जाना चाहिए। 

 27 अक्टूबर को मड़वास तहसील में धरना

संगठन के निर्देशानुसार मड़वास तहसील के कोटवार 27 अक्टूबर को तहसील कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 28 अक्टूबर को सीधी कलेक्ट्रेट पहुंचकर शासन और प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित करेंगे।कोटवारों ने तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। संगठन के अनुसार, आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है।

 30 और 31 अक्टूबर को भी आंदोलन

प्रदेश संगठन की ओर से 30 और 31 अक्टूबर को भी आंदोलनात्मक गतिविधियों में सहभागिता का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में कोटवारों का आंदोलन आगे भी जारी रह सकता है।

 भू-स्वामित्व योजना पर संगठन ने स्पष्ट किया रुख

ज्ञापन में भू-स्वामित्व योजना को लेकर कोटवारों के बीच प्रसारित हो रही भ्रामक जानकारी पर भी संगठन ने अपना रुख स्पष्ट किया है। संगठन ने ऐसी जानकारी का समर्थन नहीं करने की बात कही है। साथ ही प्रशासनिक कार्यों में सहयोग और समन्वय बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी जताई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।