Sidhi News: पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस की शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश,अस्थाई लाइसेंस के लिए 31 तक होगा आवेदन

Oct 27, 2026 - 19:06
 0  22
Sidhi News: पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस की शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश,अस्थाई लाइसेंस के लिए 31 तक होगा आवेदन
Sidhi Diwali news: पटाखा विक्रेताओं को सख्त निर्देश

Sidhi News: पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस की शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश,अस्थाई लाइसेंस के लिए 31 तक होगा आवेदन

सीधी । आगामी दीपावली पर्व के दौरान पटाखों के सुरक्षित भंडारण एवं विक्रय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दंडाधिकारी बी.पी. पाण्डेय की अध्यक्षता में पटाखा विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पटाखों के विक्रय, भंडारण और सुरक्षा संबंधी निर्धारित नियमों एवं लाइसेंस की शर्तों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।   अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दंडाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस में निर्धारित शर्तों के अनुसार ही व्यवसाय करना होगा। पटाखों के भंडारण एवं विक्रय के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना अथवा जन-धन की हानि की आशंका को रोका जा सके।

बस्ती से दूर निर्धारित स्थान पर ही होगा भंडारण

बैठक में निर्देशित किया गया कि पटाखों का भंडारण आबादी एवं बस्ती से दूर निर्धारित सुरक्षित स्थान पर किया जाए। विक्रेताओं को केवल अनुमति प्राप्त एवं निर्धारित स्थल से ही पटाखों का विक्रय करना होगा। सुरक्षा मानकों की अनदेखी, अनधिकृत स्थान पर भंडारण अथवा निर्धारित स्थल के अलावा अन्य स्थानों से पटाखों की बिक्री को गंभीरता से लिया जाएगा।

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कठोर कार्रवाई

अपर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने अथवा निर्धारित स्थान के अतिरिक्त अन्य स्थानों से पटाखों का विक्रय करने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सभी विक्रेताओं को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के लिए कहा गया।

अस्थाई लाइसेंस के लिए 31 अक्टूबर अंतिम तिथि

पटाखों के अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदकों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पटाखों का विक्रय नियमानुसार आवश्यक अनुमति एवं लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही किया जाए।  बैठक में उपखंड मजिस्ट्रेट मझौली आकाश अग्रवाल, गोपद बनास प्रिया पाठक, सिहावल राकेश शुक्ला, कुसमी सागर जैन, थाना प्रभारी कोतवाली दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, जमोड़ी केदार परौहा सहित पटाखा विक्रेता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।