Sidhi News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सेवा-सेतु कैंप, इन दिनों होगा मुफ्त पंजीयन
सीधी जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सेवा-सेतु कैंप लगाए जाएंगे। 22 से 28 सितंबर तक विभिन्न जनपद पंचायतों में निःशुल्क पंजीयन होगा। जानें पूरी तारीख और स्थान।
Sidhi News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सेवा-सेतु कैंप, इन दिनों होगा मुफ्त पंजीयन
सीधी।
देश में बढ़ती बिजली की खपत और बिजली बिल के बोझ को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर उन्हें सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है।
क्या है पीएम सूर्य घर योजना?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत देश के 1 करोड़ घरों को सोलर रूफटॉप सिस्टम से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इससे घरों में बिजली उत्पादन स्वयं हो सकेगा और उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिजली बिल से राहत मिलेगी।
योजना का मुख्य उद्देश्य
हर घर को सौर ऊर्जा से जोड़ना,बिजली बिल को लगभग शून्य करना,स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना,पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना है ,इसी को लेकर सीधी में कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
अधीक्षण अभियंता (संचा/संधा) म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. सीधी शिवेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले की विभिन्न जनपद पंचायतों में सेवा-सेतु कैंपों का आयोजन किया जाएगा। कैंप में उपभोक्ताओं का योजना के लिए निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 सितम्बर को जनपद पंचायत सीधी, 23 सितम्बर को जनपद पंचायत मझौली, 24 सितम्बर को जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, 25 सितम्बर को जनपद पंचायत कुसमी तथा 28 सितम्बर को जनपद पंचायत सिहावल में सेवा-सेतु कैंप आयोजित होगा। उन्होंने जिले के समस्त पात्र विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर निःशुल्क पंजीयन कराएं और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्राप्त करें।
What's Your Reaction?