Sidhi News: आजीविका राखी मेले में पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा,अब तक 1.85 लाख रुपये की बिक्री

Aug 25, 2026 - 23:00
 0  2
Sidhi News: आजीविका राखी मेले में पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा,अब तक 1.85 लाख रुपये की बिक्री

Sidhi News: आजीविका राखी मेले में पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा,अब तक 1.85 लाख रुपये की बिक्री

सीधी: मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला सीधी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आजीविका राखी मेले में सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने पहुंचकर स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों पर पहुंचकर उत्पादों की जानकारी ली तथा उनके निर्माण, गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं विपणन की प्रक्रिया के संबंध में महिलाओं से संवाद किया। मेले में अब तक लगभग 1 लाख 85 हजार रुपये के उत्पादों की बिक्री हो चुकी है। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर को बाजार से जोड़ना आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूहों ने स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक कौशल को उत्पादों में परिवर्तित कर रोजगार एवं आय के नए अवसर तैयार किए हैं। आवश्यकता इस बात की है कि इन उत्पादों को स्थानीय बाजार से आगे बड़े बाजार और बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराए जाएं।

  उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग, ब्रांडिंग और बाजार उपलब्धता के लिए शासन स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में समूहों के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से SHE-MART की स्थापना की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके माध्यम से महिला उद्यमियों एवं स्व सहायता समूहों के उत्पादों को एक बेहतर और संगठित बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास होगा, जिससे उनकी बिक्री बढ़ेगी और महिलाओं की आय में वृद्धि होगी।

सांसद ने कहा कि केवल उत्पाद तैयार करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बाजार की मांग के अनुरूप प्रस्तुतीकरण भी आवश्यक है। स्व सहायता समूहों की महिलाओं को इन सभी पहलुओं में प्रशिक्षण एवं सहयोग उपलब्ध कराकर उनके उत्पादों को प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए नए उत्पाद तैयार करने और उन्हें व्यावसायिक रूप देने के लिए प्रोत्साहित किया।

  जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष जिला सहकारी समिति श्री प्रदीप शुक्ला ने भी मेले में प्रदर्शित उत्पादों की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद उनकी मेहनत, कौशल और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रदर्शित करते हैं।

महिलाओं और आजीविका मिशन स्टाफ को प्रशस्ति पत्र

मेले में उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने वाली स्व सहायता समूहों की महिलाओं एवं आजीविका मिशन के स्टाफ को मेले के सफल संचालन में योगदान के लिए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांसद ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनके प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रबंधक लघु उद्यमिता, आजीविका मिशन सीधी श्री शैलेन्द्र द्विवेदी ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री लल्लन सिंह, श्री अमित प्रधान, श्री सुधीर शुक्ला, जिला परियोजना प्रबंधक श्री पुष्पेंद्र कुमार सिंह सहित आजीविका मिशन का स्टाफ, स्व सहायता समूहों की महिलाएं एवं सीधी शहर के नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।