Sidhi News:कुसमी में शांति समिति बैठक: चरका पानी जाने पर लग सकती है रोक, त्योहारों पर कड़ी निगरानी
Sidhi News:कुसमी में शांति समिति बैठक: चरका पानी जाने पर लग सकती है रोक, त्योहारों पर कड़ी निगरानी
कुसमी।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर सीधी जिले के कुसमी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम सागर दिलीप जैन एवं थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने क्षेत्र के लोगों से आगामी ईद मिलाद, रक्षाबंधन एवं कजलिया पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।बैठक में अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा आवश्यक एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति या विवाद की संभावना होने पर नागरिकों से तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई।एसडीएम सागर दिलीप जैन ने लगातार बारिश एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लोगों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि कहीं पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो, आवागमन बाधित हो अथवा किसी प्रकार की खतरे की स्थिति दिखाई दे तो इसकी जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी जाए।
कजलिया पर्व में चरका पानी जाने पर लग सकती है रोक
बैठक में कजलिया पर्व के दौरान महान नदी के चरका पानी क्षेत्र में जाकर कजलिया विसर्जन करने को लेकर भी चर्चा की गई। सुरक्षा एवं नदी की स्थिति को देखते हुए लोगों के नदी के अंदर प्रवेश पर रोक लगाई जा सकती है।बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि कजलिया पर्व के दौरान कुसमी पुलिस एवं वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहेगी और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। लोगों से अपील की गई कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और नदी के गहरे एवं खतरनाक क्षेत्रों में प्रवेश न करें।
बैठक में डॉक्टर सुप्रिया सिंह, डॉ. ए.एच. अंसारी, धर्मपाल सिंह, अखंड प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार तिवारी, राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, नरेंद्र साहू, राजकुमार सिंह, अजय गुप्ता, पुण्य प्रताप सिंह, जगदीश सिंह, सूरज बंसल, लालजी बंसल, राम प्रताप बंसल, भवन सिंह, देवनारायण सिंह, पन्नालाल सिंह, रामू लाल सिंह, बुद्ध सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?