मझौली: जर्जर भवन के कारण निजी कमरे में चल रही ग्राम पंचायत, डेढ़ साल से परेशान हो रहे ग्रामवासी

Aug 26, 2026 - 10:40
 0  2
मझौली: जर्जर भवन के कारण निजी कमरे में चल रही ग्राम पंचायत, डेढ़ साल से परेशान हो रहे ग्रामवासी
jirjar bhavan gram panchayat
मझौली: जर्जर भवन के कारण निजी कमरे में चल रही ग्राम पंचायत, डेढ़ साल से परेशान हो रहे ग्रामवासी

मझौली जनपद क्षेत्र का एक ऐसी ग्राम पंचायत जहां जर्जर भवन के कारण निजी कमरे में संचालित हो रही ग्राम पंचायत

मामला जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत जमुआ नंबर 1 का

रवि शुक्ला,मझौली

जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुआ नंबर 1 में पंचायत भवन के अभाव में एक छोटे से निजी कमरे में ग्राम पंचायत का संचालन किया जा रहा है जिसको लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी परेशानी होती है।

ग्राम पंचायत की सरपंच सुनैना हरिशंकर पनिका के मुताबिक ग्राम पंचायत का भवन पुराना एवं जर्जर होने के कारण डेढ़ वर्ष से एक छोटे से कमरे में ग्राम पंचायत का संचालन मजबूरन किया जा रहा है जहां योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी परेशानी होती है।खासकर मीटिंग बैठक एवं ग्राम सभा के लिए स्थान काफी कम होने के कारण बहुत परेशानी होती है। एक साथ कई हितग्राही आते हैं तब भी परेशानी होती है।पंचायत भवन के लिए जनपद पंचायत मझौली,जिला पंचायत सीधी एवं क्षेत्रीय विधायक को पत्र देकर मांग की गई है लेकिन अभी तक भवन स्वीकृत नहीं हुआ है।

मामले के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत में मझौली से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं हो सका। हालांकि जानकारी मिल रही है कि मझौली जनपद द्वारा नए भवन के लिए प्रस्ताव जिला पंचायत सीधी की ओर भेज दिया गया है।

इनका कहना

डेढ़ वर्षो से पंचायत भवन के अभाव में एक छोटे से कमरे में ग्राम पंचायत का संचालन करना पड़ता है जहां काफी परेशानी होती है।भवन स्वीकृत के लिए हमारे द्वारा संबंधित विभाग एवं क्षेत्रीय विधायक को आवेदन दिया गया है लेकिन अभी तक भवन स्वीकृत नहीं है।जबकि भवन निर्माण के लिए शासकीय जमीन उपलब्ध है। 

सुनैना हरिशंकर पनिका, सरपंच

यह सही बात है जमुआ नंबर 01 में पंचायत भवन का अभाव है जिसको लेकर मेरे द्वारा भी जिला पंचायत में प्रस्ताव किया गया है और क्षेत्रीय विधायक को भी मांग पत्र दिया गया है जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री अधो संरचना मद से भवन स्वीकृत के लिए पत्र भी लिखा है। 

कृष्ण लाल पयासी, जिला पंचायत सदस्य खड़ौरा

ग्राम पंचायत का भवन जर्जर है इसलिए छोटे से कमरे में संचालन करना पड़ता है जिसके संबंध में पत्राचार किया जा चुका है।

रामकिशोर पनिका,सचिव

यह सही बात है कि ग्राम पंचायत जमुआ नंबर 1 में भवन का अभाव है।छोटे कमरे में ग्राम पंचायत का संचालन किया जाता है।लेकिन भवन स्वीकृत के संबंध में संबंधित शाखा से जानकारी मिलेगी।

रोशन लाल गुप्ता ,खंड पंचायत अधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।