मझौली: 30 हजार रुपए का लड्डू खा गए सचिव-सरपंच, लैपटॉप खरीदी पर भी उठ रहे सवाल

Sidhi,Majhouli: 30 हजार रुपए का लड्डू खरीदने और लैपटॉप खरीदी पर भी उठ रहे सवाल मझौली जनपद की पंचायत में सरपंच-सचिव पर अनियमितता के आरोप, 95 हजार रुपये से अधिक के लैपटॉप बिल को लेकर भी उठे सवाल

Oct 24, 2026 - 15:27
Oct 24, 2026 - 15:29
 0  5
मझौली: 30 हजार रुपए का लड्डू खा गए सचिव-सरपंच, लैपटॉप खरीदी पर भी उठ रहे सवाल
Sidhi majhouli News: छुही पंचायत में लड्डू और लैपटॉप खरीदी पर सवाल
मझौली: 30 हजार रुपए का लड्डू खा गए सचिव-सरपंच, लैपटॉप खरीदी पर भी उठ रहे सवाल
मझौली: 30 हजार रुपए का लड्डू खा गए सचिव-सरपंच, लैपटॉप खरीदी पर भी उठ रहे सवाल
मझौली: 30 हजार रुपए का लड्डू खा गए सचिव-सरपंच, लैपटॉप खरीदी पर भी उठ रहे सवाल

30 हजार रुपए का लड्डू खा गए सचिव-सरपंच, लैपटॉप खरीदी पर भी उठ रहे सवाल

मझौली जनपद की पंचायत में सरपंच-सचिव पर अनियमितता के आरोप, 95 हजार रुपये से अधिक के लैपटॉप बिल को लेकर भी उठे सवाल

मझौली। जनपद पंचायत मझौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत छुही में सरकारी राशि के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। पंचायत में लड्डू मिठाई की खरीदी और लैपटॉप के बिल को लेकर सरपंच एवं सचिव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय जानकारों की ओर से भेजे गए बिलों के आधार पर फोन में चर्चा के दौरान आरोप लगाया गया है कि मिठाई के नाम पर अधिक राशि का भुगतान दर्शाया गया, जबकि लैपटॉप की खरीदी और उसके उपयोग को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। 

लड्डू खरीदी के दो बिल, 29,760 रुपये के भुगतान पर सवाल

स्थानीय जानकारों के मुताबिक, ग्राम पंचायत छुही में 15 अगस्त(स्वतंत्रता दिवस)के कार्यक्रम के लिए लगभग 15 से 20 किलो लड्डू मंगाए गए थे। इनमें से करीब पांच किलो लड्डू हाईस्कूल छुही में दिए जाने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद लड्डू खरीदी के नाम पर दो बिलों के माध्यम से कुल 29,760 रुपये की राशि निकाले जाने का आरोप लगाया गया है।

भेजे गए बिल के अनुसार, एक बिल 16,280 रुपये और दूसरा 13,480 रुपये का रहा है। दोनों बिलों की कुल राशि 29,760 रुपये होती है। जबकि 5 से 7 हजार रुपए की मिठाई कुल मंगाई गई थी।

 एक बिल पर सील, हस्ताक्षर और तारीख भी नहीं

मामले में उपलब्ध कराए गए बिलों को लेकर दस्तावेजी अनियमितता के आरोप भी लगाए गए हैं। भेजे गए एक बिल पर सरपंच की सील और हस्ताक्षर नहीं हैं तथा तारीख भी दर्ज नहीं है। जबकि समग्र पोर्टल में दोनों। बिल अपलोड हैं जबकि दोनों बिलों पर सचिव के हस्ताक्षर एक जैसे दिखाई दे रहा है। जबकि मझौली जनपद में बैठे अधिकारी कर्मचारी बिलों की राशि का भुगतान करने के लिए सत्यापन करते है ,इसके बावजूद भी राशि निकासी पर बंदरबाट कर दिया जाता है,ऐसा लगता है पंचायत और जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिली भगत से इस तरह के भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जाता है। इन दस्तावेजों की प्रमाणिकता, भुगतान की प्रक्रिया और मिठाई की वास्तविक खरीदी की पुष्टि संबंधित अभिलेखों के परीक्षण से ही हो सकेगी। 

 95 हजार रुपये से अधिक के लैपटॉप बिल पर भी उठे सवाल

ग्राम पंचायत में लैपटॉप खरीदी को लेकर भी सवाल खड़े किए गए हैं। आरोप लगाने वालों का कहना है कि पंचायत में लैपटॉप अभी तक आया नहीं है इसके बावजूद उसके नाम पर बिल लगाकर राशि का भुगतान करा लिया गया।  भेजे गए बिल के अनुसार, HP OmniBook AI लैपटॉप की कीमत 95,449 रुपये दर्शाई गई है। बिल क्रमांक 18 में लिखे अनुसार सीधी-सिंगरौली मार्ग पर कुबरी बस स्टैंड स्थित शांति इंटरप्राइजेज से खरीदा गया। शिकायतकर्ताओं ने यह भी सवाल उठाया है कि पंचायत के कामकाज के लिए सीधी से भी लैपटॉप लिया जा सकता है और कोई साधारण लैपटॉप लेना चाहिए पंचायत में नोट बुक की जरूरत ही नहीं पड़ती,लेकिन लगभग 80 किलोमीटर दूर से लैपटॉप क्यों खरीदा गया।यह गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

सचिव के दो पंचायतों का प्रभार होने पर भी सवाल

आरोप लगाने वाले स्थानीय जानकारों का दावा है कि संबंधित सचिव के पास दो ग्राम पंचायतों का प्रभार है और छुही पंचायत में पदस्थापना के बाद से ही वित्तीय कार्यों में मनमानी की जा रही है। इन आरोपों की पुष्टि के लिए ग्राम पंचायत सचिव से फोन के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

 जांच के बाद ही स्पष्ट होगी वास्तविक स्थिति

ग्राम पंचायत छुही में लड्डू खरीदी और लैपटॉप भुगतान से जुड़े आरोपों ने पंचायत के वित्तीय लेन-देन की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं। मामले में जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारियों और जिला प्रशासन को दस्तावेजों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। मामला जो कुछ भी हो यह जांच का विषय है, अगर लगाए गए आरोप सही है तो जिम्मेदारों को कार्यवाही करनी चाहिए,अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशन के बाद क्या कुछ कार्यवाही होती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।