Sidhi News: छह फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 11 हजार रुपये का इनाम घोषित

सीधी में 6 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने कुल 11 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले को मिलेगा नकद इनाम, जानें आरोपियों के नाम और पूरी खबर।

Sep 22, 2026 - 18:58
 0  2
Sidhi News: छह फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 11 हजार रुपये का इनाम घोषित

Sidhi News: छह फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 11 हजार रुपये का इनाम घोषित

सीधी। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने जिले के छह फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर कुल 11 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिशन कोल, पिता शिवनाथ कोल, निवासी ममदर, थाना रामपुर नैकिन की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इसी प्रकार हनुमान साकेत, पिता महेश साकेत, निवासी भितरी डाडी टोला तथा सुरेन्द्र द्विवेदी, पिता हीरालाल द्विवेदी, निवासी चोरगड़ी, थाना रामपुर नैकिन की गिरफ्तारी पर 2-2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

  शेखर उर्फ अभिषेक, पिता जगदीश पटेल, निवासी दुआरी, थाना गुढ़, जिला रीवा की गिरफ्तारी पर भी 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं शिवमूरत उपाध्याय उर्फ सुदामा, पिता रोहिणी प्रसाद उपाध्याय, निवासी नरगी, थाना मड़वास तथा अनिकेत पाण्डेय, पिता आशुतोष पाण्डेय, निवासी शंकरपुर/रघुनाथपुर, थाना रामपुर नैकिन की गिरफ्तारी पर 1-1 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जो कोई व्यक्ति फरार आरोपियों के संबंध में ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी हो सके, अथवा स्वयं आरोपी को गिरफ्तार करवाने में सहयोग करेगा, उसे निर्धारित इनाम राशि प्रदान की जाएगी। आरोपियों के संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीधी में दी जा सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।