Sidhi News: सीधी में स्कूल वाहनों की हुई जांच ,12 वाहनों पर ₹18,500 शमन शुल्क वसूला, एक वाहन जब्त

सीधी में परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों की सघन जांच की। 12 वाहनों से ₹18,500 शमन शुल्क वसूला गया और एक वाहन जब्त किया गया।

Sep 22, 2026 - 19:30
 0  3
Sidhi News: सीधी में स्कूल वाहनों की हुई जांच ,12 वाहनों पर ₹18,500 शमन शुल्क वसूला, एक वाहन जब्त
Sidhi News: सीधी में परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों की सघन जांच की।

Sidhi News: सीधी में स्कूल वाहनों की हुई जांच ,12 वाहनों पर ₹18,500 शमन शुल्क वसूला, एक वाहन जब्त

सीधी।  कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में विद्यालयीन वाहनों की सुरक्षा एवं निर्धारित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 सितम्बर को जिला परिवहन अधिकारी आशुतोष भदौरिया के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने सीधी नगरीय क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों के वाहनों की जांच की।

  जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, परमिट सहित सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 12 विद्यालयीन वाहनों से कुल 18,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।

जांच के दौरान मारुति वैन क्रमांक MP53 BC 0516 निजी श्रेणी में पंजीकृत पाए जाने के बावजूद व्यावसायिक उपयोग में संचालित मिली। वाहन को जब्त कर परिवहन कार्यालय, सीधी में खड़ा कराया गया।

 परिवहन विभाग ने सभी विद्यालय संचालकों को विद्यालयीन वाहनों के आवश्यक दस्तावेज एवं परमिट अद्यतन रखने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को वाहन में नहीं बैठाने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा विद्यालयीन वाहनों की जांच एवं नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।