टिकरी स्कूल में उमंग कार्यक्रम का आयोजन: साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य पर छात्रों को किया गया जागरूक

मझौली के टिकरी स्कूल में उमंग कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, लैंगिक भेदभाव और मानसिक स्वास्थ्य पर छात्रों को जागरूक किया गया।

Sep 23, 2026 - 08:40
 0  31
टिकरी स्कूल में उमंग कार्यक्रम का आयोजन: साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य पर छात्रों को किया गया जागरूक
Sidhi News:टिकरी स्कूल में उमंग कार्यक्रम

टिकरी स्कूल में उमंग कार्यक्रम का आयोजन: साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य पर छात्रों को किया गया जागरूक

 मझौली । पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकरी में “उमंग कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान लैंगिक भेदभाव, नशे की लत, हिंसा एवं शोषण, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया की लत से दूरी, स्वास्थ्य एवं पोषण, शैक्षणिक एवं करियर काउंसिलिंग, भावनात्मक एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम के अंतर्गत “उमंग दिवस” पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की जानकारी और जागरूकता का आकलन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। साथ ही “उमंग चैंपियन” कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर टिकरी चौकी प्रभारी प्रमोद तिवारी ने साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच और नशा मुक्ति अभियान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को बताया कि यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला नोडल अधिकारी राकेश रतन पांडेय, हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर धनराज सिंह पटेल, सुभाष मिश्रा, टिकरी सरपंच तिलकराज सिंह, चौकी प्रभारी प्रमोद तिवारी, प्राचार्या बसंती सिंह,पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।