Sidhi News: गांजा तस्करी मामले का फरार आरोपी छत्तीसगढ़ बॉर्डर से गिरफ्तार
Sidhi News: गांजा तस्करी मामले का फरार आरोपी छत्तीसगढ़ बॉर्डर से गिरफ्तार
सीधी/कुसमी। मादक पदार्थों के अवैध परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुसमी पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद उसे जिला जेल सीधी भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार थाना कुसमी के अपराध क्रमांक 161/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी धनेश्वर साहू पिता संपत साहू, निवासी ग्राम कोटा, चौकी पोंडी, थाना कुसमी, जिला सीधी के छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी।
दिनांक 22 सितंबर 2026 को चौकी प्रभारी पोंडी सहायक उपनिरीक्षक जय नारायण श्रीवास्तव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपी धनेश्वर साहू को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल सीधी भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी कुसमी संतोष कुमार तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुसमी निरीक्षक अरुणा द्विवेदी के नेतृत्व में की गई।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी, चौकी प्रभारी पोंडी सहायक उपनिरीक्षक जय नारायण श्रीवास्तव, सहायक उपनिरीक्षक नंद प्रकाश सिंह, आरक्षक 15 अभिषेक मिश्रा एवं आरक्षक 350 उमेश द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
What's Your Reaction?