संबल योजना में ई-केवाईसी अनिवार्य, बिना सत्यापन वाले कार्ड पोर्टल पर किए गए निष्क्रिय
संबल योजना के तहत ई-केवाईसी अनिवार्य, सीधी में 32 हजार से ज्यादा श्रमिकों के कार्ड निष्क्रिय। जानें कैसे करें eKYC और पाएं लाभ।
संबल योजना में ई-केवाईसी अनिवार्य, बिना सत्यापन वाले कार्ड पोर्टल पर किए गए निष्क्रिय
सीधी । सहायक श्रम पदाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार संबल योजना के हितग्राहियों के लिए सदस्य समग्र आईडी की आधार ई-केवाईसी पूर्ण कराना अनिवार्य है। ई-केवाईसी पूर्ण होने के बाद ही असंगठित श्रमिक (संबल) के पंजीयन एवं योजना के अंतर्गत विभिन्न हितलाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
Sambal Yojana eKYC Mandatory MP: उन्होंने बताया कि जिले में संबल योजना के अंतर्गत कुल 3,50,971 श्रमिक पंजीकृत हैं। इनमें से 3,13,572 श्रमिकों की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है, जबकि 32,419 श्रमिकों की ई-केवाईसी अभी लंबित है। ई-केवाईसी पूर्ण नहीं कराने वाले पंजीकृत संबल कार्डों को मंडल द्वारा संबल पोर्टल पर निष्क्रिय (डिसेबल) कर दिया गया है।.
सहायक श्रम पदाधिकारी ने जिले के सभी पंजीकृत संबल कार्डधारी श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने संबल कार्ड की ई-केवाईसी तत्काल पूर्ण कराएं। यदि किसी तकनीकी कारण से ई-केवाईसी पूर्ण नहीं हो पा रही है, तो संबंधित निकाय में समस्या का उल्लेख करते हुए सूचना अथवा आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी पूर्ण नहीं होने की स्थिति में श्रमिक भविष्य में संबल योजना के अंतर्गत मिलने वाले हितलाभ से वंचित हो सकते हैं। इसलिए सभी पंजीकृत संबल श्रमिक अविलंब ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराएं और भविष्य में होने वाली असुविधा से बचें।
What's Your Reaction?