डिजिटल श्रम चौक पोर्टल: श्रमिक और नियोजक तुरंत करें रजिस्ट्रेशन, मिलेगा रोजगार

Aug 31, 2026 - 20:21
 0  47
डिजिटल श्रम चौक पोर्टल: श्रमिक और नियोजक तुरंत करें रजिस्ट्रेशन, मिलेगा रोजगार

डिजिटल श्रम चौक पोर्टल: श्रमिक और नियोजक तुरंत करें रजिस्ट्रेशन, मिलेगा रोजगार

सीधी: सहायक श्रम पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के समस्त श्रमिकों एवं नियोजकों की सुविधा के लिए डिजिटल श्रम चौक पोर्टल प्रारंभ किया गया है। पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने तथा नियोजकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप श्रमिक उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि श्रमिक डिजिटल श्रम चौक पोर्टल पर अपनी योग्यता, कौशल एवं कार्य अनुभव से संबंधित जानकारी दर्ज कर रोजगार के उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं नियोजक अपनी श्रम आवश्यकता के अनुसार पोर्टल पर उपलब्ध पंजीकृत श्रमिकों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यकतानुसार श्रमिकों का चयन कर सकते हैं।

सहायक श्रम पदाधिकारी ने जिले के समस्त श्रमिकों एवं नियोजकों से अपील की है कि वे डिजिटल श्रम चौक पोर्टल पर अपना पंजीयन कराते हुए आवश्यक विवरण अद्यतन करें और पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें।

उन्होंने जिले के औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा संबंधित संगठनों से भी अनुरोध किया है कि डिजिटल श्रम चौक पोर्टल का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करते हुए श्रमिकों एवं नियोजकों को इसके उपयोग के लिए प्रेरित करें। पोर्टल के प्रभावी उपयोग से अधिक से अधिक श्रमिकों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।