रीवा के संजय गांधी अस्पताल में 4 मंजिला इमारत से कूदा युवक, पुलिस जांच में जुटी
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक युवक ने 4 मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। युवक गंभीर हालत में भर्ती है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में 4 मंजिला इमारत से कूदा युवक, पुलिस जांच में जुटी
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अस्पताल की चार मंजिला इमारत से नीचे कूद गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने तत्काल उसे उपचार के लिए भर्ती किया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
खिड़की पर चढ़कर नीचे कूदा युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक पहले अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर रेलिंग के पास घूम रहा था। इसके बाद वह खिड़की के पास पहुंचा और देखते ही देखते खिड़की पर चढ़ गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने और आवाज देकर समझाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले कि लोग उसे बचा पाते, युवक नीचे कूद गया,घटना के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत घायल युवक को उपचार के लिए पहुंचाया।बताया जा रहा है कि युवक पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था और मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से पहले युवक की गतिविधियों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिल सके.फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। मामले में आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?