खेत में काम करते समय महिला को सांप ने काटा, झाड़-फूंक के दौरान मौत

सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम करते समय महिला को सांप ने काट लिया। झाड़-फूंक के दौरान शाम को महिला की मौत हो गई।

Oct 13, 2026 - 20:34
 0  154
खेत में काम करते समय महिला को सांप ने काटा, झाड़-फूंक के दौरान मौत
Madwas News:सर्प काटने से महिला की मौत

खेत में काम करते समय महिला को सांप ने काटा, झाड़-फूंक के दौरान मौत

सीधी/मड़वास। जिले के मड़वास थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। आमाखोली गांव में खेत में खरपतवार साफ करते समय महिला को कथित तौर पर जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद महिला झाड़-फूंक कराने चली गई। हालत में सुधार नहीं होने के बावजूद काफी देर तक झाड़-फूंक चलती रही। इस दौरान महिला की मौत हो गई।पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, मृतका फूलमती सिंह गोंड के पति कैलास सिंह गोंड (34 वर्ष), निवासी आमाखोली, ने बताया कि 12 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने घर के पीछे स्थित खेत में हल चला रहे थे। उनकी पत्नी उसी खेत में दूसरी तरफ खरपतवार हटाने का काम कर रही थी। इसी दौरान फूलमती ने उनके पास आकर बताया कि खरपतवार उठाते समय दाहिने हाथ की कोहनी के पास सांप ने काट लिया है।

 झाड़-फूंक कराने पहुंची महिला

रिपोर्ट के मुताबिक, सर्पदंश के बाद फूलमती अकेले ही ग्राम नचनी महुआ निवासी इंद्रबहादुर सिंह गोंड के घर झाड़-फूंक कराने चली गई। इस दौरान उसका पति घर पर ही था। बाद में झाड़-फूंक से राहत नहीं मिलने पर इंद्रबहादुर सिंह गोंड की बेटी रामकली ने फोन कर मृतका के जेठ देवलाल सिंह गोंड को सूचना दी कि फूलमती की तबीयत बिगड़ रही है और उसे चक्कर आ रहे हैं।सूचना मिलने पर कैलास सिंह अपने बड़े भाई देवलाल के साथ करीब दोपहर 2 बजे इंद्रबहादुर सिंह गोंड के घर पहुंचे। वहां फूलमती को घर की ओसारी में जमीन पर बेहोशी की हालत में लेटाया गया था। आसपास लोगों की भीड़ मौजूद थी और झाड़-फूंक की जा रही थी।

 शाम करीब 6 बजे हुई मौत

फरियादी के अनुसार, काफी देर तक झाड़-फूंक किए जाने के बाद भी फूलमती को होश नहीं आया। शाम करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई। पति ने अपनी रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सांप का काटना बताया है।घटना एक बार फिर सर्पदंश जैसी आपात स्थिति में समय पर चिकित्सा सहायता लेने की जरूरत को सामने लाती है। सांप के काटने पर झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचना चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से जान बचने की संभावना बढ़ सकती है।पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है जहां परिजनों द्वारा दाह संस्कार किया जा चुका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।