पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा के वायरल ऑडियो पर मझौली पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन, अविनाश तिवारी पर FIR की मांग

सीधी के मझौली पत्रकार संघ ने विंध्य के पत्रकारों के खिलाफ कथित अभद्र भाषा वाले वायरल ऑडियो मामले में यूट्यूबर अविनाश तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की।

Oct 13, 2026 - 18:09
 0  183
पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा के वायरल ऑडियो पर मझौली पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन, अविनाश तिवारी पर FIR की मांग
Sidhi News:वायरल ऑडियो मामले में पत्रकार संघ ने अविनाश तिवारी पर FIR की मांग पर ज्ञापन सौंपते 2

पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा के वायरल ऑडियो पर मझौली पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन, अविनाश तिवारी पर FIR की मांग

मझौली। विंध्य क्षेत्र के पत्रकारों के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा और मां-बहन की गालियों के इस्तेमाल से जुड़े वायरल ऑडियो का मामला सामने आया है। इस मामले में पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई मझौली, जिला सीधी ने पुलिस थाना मझौली में ज्ञापन सौंपकर बघेली कलाकार एवं यूट्यूबर अविनाश तिवारी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। पत्रकार संघ की ओर से 13 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। संघ का आरोप है कि ऑडियो में विंध्य क्षेत्र के पत्रकारों के लिए अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इससे पत्रकारों के सम्मान और भावनाओं को ठेस पहुंची है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई मझौली के सदस्य विंध्य क्षेत्र के निवासी हैं और कथित ऑडियो में इस्तेमाल की गई भाषा से वे भी आहत हैं। संघ ने ऑडियो की जांच कर उसकी सत्यता की पुष्टि करने तथा मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। पत्रकार संघ ने अपने ज्ञापन में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 296, 351 और 352 सहित आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है। ज्ञापन में यह आशंका भी जताई गई है कि कथित तौर पर ऐसा कृत्य सुर्खियां बटोरने अथवा सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने के उद्देश्य से किया गया हो सकता है। संघ ने थाना प्रभारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत की जांच कराने, साक्ष्यों के आधार पर उचित धाराओं में प्रकरण दर्ज करने और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पत्रकार संघ का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर नियमानुसार कार्रवाई होने से भविष्य में इस तरह की कथित अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।