मड़वास बाजार से बीती रात बाइक हुई चोरी,थाना में मामला दर्ज, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मड़वास बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी कर ली। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसमें तीन संदिग्ध युवक बाइक चोरी कर पूर्व दिशा की ओर फरार होते दिख रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sep 8, 2026 - 20:36
 0  266
मड़वास बाजार से बीती रात बाइक हुई चोरी,थाना में मामला दर्ज, CCTV में कैद हुए संदिग्ध
मड़वास बाजार में चोरी की वारदात! CCTV में कैद हुए 3 संदिग्ध

मड़वास बाजार से बीती रात बाइक हुई चोरी,थाना में मामला दर्ज, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

मझौली।

 मड़वास बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली। घटना 07 सितंबर की बीती रात से 08 सितंबर 2026 की सुबह के बीच की बताई जा रही है। चोरी की पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें तीन संदिग्ध युवक एक बाइक से आते और चोरी की बाइक लेकर पूर्व दिशा की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी धर्मेंद्र गुप्ता का घर इन दिनों मरम्मत कार्य के चलते अस्त-व्यस्त है तथा घर में बाइक रखने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण उन्होंने अपनी करीब पांच माह पुरानी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक (सिल्वर-ब्लैक रंग) को रोजाना की तरह मड़वास बाजार स्थित श्री राम मेडिकल के बगल में बिहारी नामदेव के चबूतरे पर लॉक करके खड़ा किया था।

धर्मेंद्र गुप्ता सुबह करीब 7 बजे जब बाइक लेने पहुंचे तो मौके से बाइक गायब मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें तीन युवक एक बाइक से आते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार युवक बाइक चोरी करने के बाद पूर्व दिशा की ओर फरार हो गए।चोरी हुई बाइक का वाहन क्रमांक MP 53 ZH 3721, चेचिस नंबर MBLHAW48XS5M02794 तथा इंजन नंबर HA11F7S5M03632 है।फरियादी धर्मेंद्र गुप्ता ने घटना की सूचना थाना मड़वास में देते हुए जहां मड़वास पुलिस द्वारा बीएनएस धारा 303 (2) के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश एवं बाइक बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।फरियादी धर्मेंद्र गुप्ता ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त बाइक या घटना से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस अथवा उनसे संपर्क कर सूचना दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।