Sidhi News: जमीनी विवाद में आगजनी-मारपीट के 13 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार आरोपी की तलाश जारी
सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते मारपीट और आगजनी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। घटना में एक ही परिवार के 7 लोग घायल हुए हैं। जानिए पूरा मामला।
Sidhi News: जमीनी विवाद में आगजनी-मारपीट के 13 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार आरोपी की तलाश जारी
सीधी। जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई गंभीर मारपीट और आगजनी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी रविप्रकाश के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सुधाकर परिहार के नेतृत्व में कमर्जी पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
घटना का विवरण
यह घटना 16 जुलाई 2026 की सुबह ग्राम मरसर में हुई, जहां जमीनी विवाद के चलते आरोपी परदेशी रजक और उसके परिजन लाठी, डंडा, हंसिया और टांगी से लैस होकर फरियादी शिवकुमार रजक के घर में घुस गए।आरोपियों ने घर में मौजूद शिवकुमार रजक, उनके पिता हिन्छलाल, माता हिरऊआ, पत्नी रामकली, भाई लवकुश, बेटी रूबी और बहू पूनम के साथ जमकर मारपीट की, जिससे सभी सात लोग घायल हो गए।मारपीट के बाद आरोपियों ने घर की परछी और लकड़ियों में आग लगा दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
मामला दर्ज
घटना के बाद थाना कमर्जी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 296, 115(2), 351(3), 333, 326(जी), 191, 191(3) और 190 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
13 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 3 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें रामबली रजक, श्यामलाल रजक, राजकुमार रजक, रामसिया रजक, आशीष रजक, विनीत रजक, मोहित रजक, दीपक रजक, केशकली रजक, आशा रजक, देवकली रजक, सीता रजक और परदेशी रजक शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम मरसर, थाना कमर्जी के निवासी हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मनोज वर्मा, एएसआई गोविन्दलाल साकेत, प्रधान आरक्षक धर्मराज सिंह, अभय वर्मा तथा आरक्षक रमेश सिंह और दीपक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
What's Your Reaction?