Sidhi : सड़क किनारे 35 वर्षीय अज्ञात युवक का मिला शव, मझौली पुलिस शिनाख्त में जुटी, पहचान के लिए Police ने जारी किए नंबर

Oct 18, 2026 - 12:31
 0  154
Sidhi : सड़क किनारे 35 वर्षीय अज्ञात युवक का मिला शव, मझौली पुलिस शिनाख्त में जुटी, पहचान के लिए Police ने जारी किए नंबर
Sidhi : सड़क किनारे 35 वर्षीय अज्ञात युवक का मिला शव

Sidhi : सड़क किनारे 35 वर्षीय अज्ञात युवक का मिला शव, मझौली पुलिस शिनाख्त में जुटी, पहचान के लिए Police ने जारी किए नंबर

सीधी। जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुनगहा माटा में सड़क किनारे नीचे की ओर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मझौली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के लिए आवश्यक जानकारी जुटा रही है।

 मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। उसके बाल काले हैं और हल्की मूंछ है। मृतक के शरीर पर मिले कपड़ों का विवरण इस प्रकार है:

टी-शर्ट: हल्के लाल रंग की, जिस पर ‘DIKE FIT HUNKY 85’ का टैग लगा है।

 बनियान: ग्रे रंग की।

 लोअर: स्लेटी/काले रंग का।

अंडरवियर: मैरून रंग की, जिस पर ‘ANIK’ का टैग लगा है।

मझौली पुलिस ने आमजन से की अपील

मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए मझौली पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में गुमशुदगी संबंधी रिपोर्टों की जांच करने तथा मृतक की फोटो और हुलिए की जानकारी अन्य संबंधित समूहों में साझा करने का अनुरोध किया है, ताकि उसकी पहचान जल्द हो सके।

 पहचान संबंधी जानकारी इन नंबरों पर दें

यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसके हुलिए से किसी गुमशुदा व्यक्ति का मिलान होता हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

थाना मझौली पुलिस: 8319601612, 7987564709

कंट्रोल रूम सीधी: 9479998837

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मृतक की पहचान में मदद करने वाली कोई भी जानकारी मिलने पर दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

नोट: मृतक की मौत के कारणों के संबंध में अभी कोई पुष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।